Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 5 July, 2023 2:29 PM IST
बैंक क्लर्क के लिए बंपर भर्ती

अगर बैंक में नौकरी करने का ख्वाब देख रहे हैं तो आपका यह सपना इस वक्त साकार हो सकता है. देशभर में बैंक क्लर्क पद पर कई जगहें खाली हैं. जिसे भरने के लिए बंपर भर्ती निकाली गई है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने बैंकों में क्लर्कों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इच्छुक उम्मीदवार सभी डिटेल्स देखकर जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं. तो आइए जानें आवेदन करने से पहले किन-किन महत्वपूर्ण बातों का रखना है ध्यान.

देशभर में वैकेंसी

आईबीपीएस ने क्लर्क के लिए कुल 4045 भर्तियां निकाली हैं. इनमें से आंध्र प्रदेश के लिए 77, अरुणाचल प्रदेश के लिए 6, बिहार के लिए 210, उत्तर प्रदेश के लिए 674, झारखंड के लिए 52, असम के लिए 77, चंडीगढ़ के लिए 6, छतीसगढ़ के लिए 84, दादर नगर/दमन दीव के लिए 8, दिल्ली एनसीटी के लिए 234, गोवा के लिए 36, गुजरात के लिए 239, हरियाणा के लिए 174, हिमाचल प्रदेश के लिए 81, जम्मू एवं कश्मीर के लिए 14, कर्नाटक के लिए 88, केरल के लिए 52, मध्य प्रदेश के लिए 393, महाराष्ट्र के लिए 527, मणिपुर के लिए 10, मेघालय के लिए 01, मिजोरम के लिए 01 सीटें निर्धारित की गई हैं.

स्नातक की डिग्री अनिवार्य

वहीं, नगालैंड के लिए 03, ओडिशा के लिए 57, पंजाब के लिए 321, राजस्थान के लिए 169, तमिलनाडु के लिए 142, तेलंगाना के लिए 27, त्रिपुरा के लिए 15, उत्तराखंड के लिए 26 और पश्चिम बंगाल के लिए 241 सीटों पर भर्ती निकाली गई है. इस पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है.

यह भी पढ़ें- एसएससी सीजीएल में निकली 7500 भर्तियां, जाने कैसे करें आवेदन

कैंडिडेट का सेलेक्शन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा. जनरल/ईडब्लूएस/ओबीसी कैंडिडेट के लिए आवेदन की फीस 850 रुपये है. वहीं, एससी/एसटी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की फीस 175 रुपये रखी गई है. इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू है. आवेदन की आखिरी तारीख 21 जुलाई है. इससे संबंधित अन्य जानकारी हमारे द्वारा दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं.

English Summary: IBPS Clerks 13th Recruitment 2023 Apply Online Clerk XIII Exam
Published on: 05 July 2023, 02:38 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now