Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 12 November, 2026 12:31 PM IST
शहर बदलने पर LPG गैस कनेक्शन ऐसे ट्रांसफर करें (Image Source-AI generate)

आज के समय में जिस तरह से देश की लगातार आबादी बढ़ रही है. ऐसे में लोगों को नौकरी तलाशने या फिर अपने करोबार की शुरुआत करने के लिए अपने घर से बाहर निकलना ही पड़ता है और इस दौरान इन लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि शहर बदलने के दौरान कई चीजों को भी साथ लें जाना पड़ता है, जिनकों शिफ्ट करने में भी कई समस्याएं आती है. इनमें बिजली, पानी और गैस जैसी सुविधाएं सबसे महत्वपूर्ण होती है. ऐसे में लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल आता है कि शहर बदल लिया है, तो पुराना LPG गैस कनेक्शन कैसे ट्रांसफर होगा? आगे जानें इस परेशानी का समाधान.

LPG कनेक्शन कैसे ट्रांसफर करें?

अगर आप इंडेन, भारत गैस या एचपी गैस के उपभोक्ता हैं और किसी दूसरे शहर में शिफ्ट हो रहे हैं, तो आप अपने मौजूदा गैस कनेक्शन को नए पते पर ट्रांसफर करा सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी मौजूदा गैस एजेंसी से संपर्क करना होगा. एजेंसी को बताना होगा कि आप शहर बदल रहे हैं और अपना LPG कनेक्शन नए पते पर ट्रांसफर कराना चाहते हैं. इन जरुरी दस्तावेजों को तैयार करना होगा जिनमें है- आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट की जरूरत पड़ सकती है.

पुरानी गैस एजेंसी में क्या करना होगा?

अगर आपने अपनी नौकरी की वजह से शहर बदल लिया है और आप इस बात को लेकर परेशान है कि अपने  LPG कनेक्शन कैसे ट्रांसफर करें, तो परेशान होने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं. सबसे पहले आप अपनी पुरानी गैस एजेंसी में जाकर कनेक्शन ट्रांसफर कराने का अनुरोध करें. यदि आपके मामले में पुराने कनेक्शन को सरेंडर करने की जरूरत है, तो एजेंसी के निर्देशानुसार सिलिंडर और रेगुलेटर जमा कराएं. ऐसा करने पर आपकी परेशानी का जल्दी हल होगा.

इसके अलावा, इस बात का ख्याल रखें कि आपको गैस कनेक्शन से जुड़े जरूरी दस्तावेज यानी की दस्तावेजों और जमा किए गए उपकरणों की जांच के बाद एजेंसी आपको टर्मिनेशन वाउचर यानी TV जारी कर सकती है  कि आपने अपना पुराना कनेक्शन सरेंडर किया है या नहीं जिसके बाद आपको लागू शर्तों के अनुसार आपकी जमा सिक्योरिटी राशि का रिफंड भी मिल सकता है.

नए शहर में LPG कनेक्शन कैसे मिलेगा?

अगर आपने अपना शहर बदल लिया है और आप इस बात को लेकर चिंतित है कि नया कनेक्शन कैसे लें तो घबराएं नहीं. आप नए शहर में कहीं नजदीकी गैस वितरक से संपर्क करें. वहां आपको टर्मिनेशन वाउचर, पहचान प्रमाण और नए पते से जुड़े दस्तावेज जमा करने पड़ सकते हैं. इसके बाद एजेंसी आपके दस्तावेजों का सत्यापन करेगी और प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके नाम पर नए पते के अनुसार गैस कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: How to Transfer Lpg Gas Connection to Another City Know Step by Step Guide
Published on: 12 November 2026, 12:34 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now