Poultry Farming: बारिश के मौसम में ऐसे करें मुर्गियों की देखभाल, बढ़ेगा प्रोडक्शन और नहीं होगा नुकसान खुशखबरी! किसानों को सरकार हर महीने मिलेगी 3,000 रुपए की पेंशन, जानें पात्रता और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया खुशखबरी! अब कृषि यंत्रों और बीजों पर मिलेगा 50% तक अनुदान, किसान खुद कर सकेंगे आवेदन किसानों को बड़ी राहत! अब ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम पर मिलेगी 80% सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ GFBN Story: मधुमक्खी पालन से ‘शहदवाले’ कर रहे हैं सालाना 2.5 करोड़ रुपये का कारोबार, जानिए उनकी सफलता की कहानी फसलों की नींव मजबूत करती है ग्रीष्मकालीन जुताई , जानिए कैसे? Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं Paddy Variety: धान की इस उन्नत किस्म ने जीता किसानों का भरोसा, सिर्फ 110 दिन में हो जाती है तैयार, उपज क्षमता प्रति एकड़ 32 क्विंटल तक
Updated on: 14 February, 2024 7:10 PM IST
Horticulture Festival 2024 will be organized on 16th February

बिहार राज्य के पटना जिले में बागवानी महोत्सव 2024 का आयोजन 16 फरवरी से होने जा रहे हैं। इस बागवानी महोत्सव में राज्य के सभी जिलों से बागवानी से जुड़े किसान अपने प्रदर्शन के साथ भाग ले सकते हैं। संजय कुमार अग्रवाल (सचिव, कृषि विभाग, बिहार) ने बताया कि बागवानी महोत्सव, 2024 का भव्य आयोजन दिनांक 16 से 18 फरवरी 2024 को गांधी मैदान में किया जा रहा है। इसका विधिवत् उद्घाटन 16 फरवरी बिहार के उप मुख्यमंत्री और सह- कृषि मंत्री के द्वारा किया जायेगा।

संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बागवानी महोत्सव आयोजन का मुख्य उद्देश्य कृषकों के ज्ञानवर्धन एवं अनुभव साझा करना, कृषकों के विशिष्ट उत्पाद को एक प्लेटफॉर्म पर लाना, कृषकों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को जगाना एवं कृषकों को सम्मान प्रदान करना है।

19 वर्गों में किसानों का निबंधन

संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि कुल 19 वर्गों में सभी जिलों के प्रतिभागियों से निबंधन कराया गया है, जो अपने-अपने प्रदर्शनों के साथ 15 फरवरी, 2024 को प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह वर्ग सब्जी, मशरूम, फल, फल संरक्षण, शहद, पान के पत्ते, शोभाकार पत्तीदार पौधा गमला में, बोनसाई, जाड़े की मौसमी फूलों के पौधे गमले में, विभिन्न प्रकार के कैक्टस एवं सकुलेन्ट पौधा (गमला में), विभिन्न प्रकार के पाम प्रजाति के पौधे (गमला में), कटे फूल, कलात्मक पुष्प सज्जा, औषधीय एवं सुगंधीय पौधा, फल/सब्जी में नक्काशी, हैंगिंग बास्केट, छत पर बागवानी फोटोग्राफ प्रतियोगिता आदि हैं। इसके साथ ही, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता को भी आयोजित किया जाएगा।

प्रदर्शों के पारदर्शिता के साथ मूल्यांकन

संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सभी वर्गों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के प्रदर्शों के पारदर्शिता के साथ मूल्यांकन हेतु कृषि के विशिष्ट संस्थानों के वैज्ञानिकों की टीम बनायी गयी है।

पुरस्कार से सम्मानित किये जायेंगे   

प्रतियोगिता के 19 वर्गों में से प्रत्येक वर्ग में प्रथम पुरस्कार के रूप में 5,000 रूपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 4,000 रूपये और तृतीय पुरस्कार के रूप में 3,000 रूपये प्रदान किया जायेगा तथा सबसे अच्छे प्रदर्शन करने वाले कृषक को “श्रेष्ठ बागवान” घोषित किया जायेगा और उन्हें विशिष्ट पुरस्कार के रूप में 10,000 रूपये प्रदान किया जायेगा।

प्रत्येक दिन अलग-अलग कार्यक्रम

संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बागवानी महोत्सव 2024 में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है:-

15.02.2024 - प्रदर्शों का निबंधन

16.02.2024 - बागवानी महोत्सव का उद्घाटन, क्विज प्रतियोगिता

17.02.2024 - शहद पर कार्यशाला, फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, तकनीकी सत्र

18.02.2024 - राज्य के प्रगतिशील कृषकों से अनुभव-साझा सत्र, चित्रकला प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण, समापन

सस्ती खरीदारी की भी व्यवस्था

संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव को सभी प्रकार के आगंतुकों के लिए आकर्षक बनाया जा रहा है। महोत्सव में बिहार के उत्पादों से संबंधित 50 से अधिक स्टॉल लगाये जा रहे हैं। इनमें फल, फूल, सब्जी, औषधीय पौधे के नर्सरी द्वारा भी स्टॉल लगाया जा रहा है, रंग-बिरंगे फूलों के पौधों के साथ विभिन्न डिजाइन के गमले का भी स्टॉल लगाया जा रहा है, जहाँ आगंतुक अपने पसंद के गमले और फूल के पौधे खरीद सकते हैं।

मधु, मशरूम, अचार, मखाना और चाय आदि के स्टॉल लगाये जा रहे हैं। किचेन गार्डेन के लिए उन्नत सब्जी बीज एवं छोटे-छोटे यंत्रों का भी स्टॉल है। ऐसा प्रयास किया जा रहा है कि बागवानी प्रेमियों के लिए हर प्रकार की सामग्री उपलब्ध हो। साथ ही आने वाले आगन्तुक राज्य के विभिन्न व्यंजनों का आनंद फूड स्टॉलों में ले सकते हैं तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए फन जोन की व्यवस्था भी की जा रही है।

बाहर से आने वालों के लिए ऑन स्पॉट क्विज

संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में बाहर से आने वाले लोगों के लिए बागवानी की सामान्य जानकारी की जाँच की जायेगी। ऑन-स्पॉट प्रश्न पूछे जायेंगे एवं सही जवाब देने पर एक आकर्षक गिफ्ट दी जायेगी। उन्होंने सभी बिहारवासियों से अनुरोध किया है कि वे इस भव्य आयोजन में भाग लें तथा राज्य के बागवानी क्षेत्र की विशिष्टता का अनुभव करें।

English Summary: Horticulture Festival 2024 will be organized on 16th February farmers will participate with their demonstration
Published on: 14 February 2024, 07:13 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now