बस्तर के जंगलों का ‘खुला औषधालय’ खतरे में! मंजूर गोड़ी समेत कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां विलुप्त होने की कगार पर Escorts Kubota ने मनीष शर्मा को एग्री बिजनेस का प्रेसिडेंट नियुक्त किया, ट्रैक्टर और Agri Business की संभालेंगे जिम्मेदारी धान की फसल के लिए Dhanuka Agritech Limited ने पेश किया “Polin” फफूंदनाशी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 30 September, 2026 4:12 PM IST
बागवानी फसलों की खेती पर मिल रहा है ₹1.40 लाख तक का भारी अनुदान (Image Source-AI generate)

किसान अब पारंपरिक खेती के साथ बागवानी फसलों की ओर भी तेजी से बढ़ रहे हैं और बड़े पैमाने पर खेती कर रहे हैं. ऐसे में हरियाणा सरकार भी राज्य के किसानों को इन फसलों की खेती करने के लिए बढ़ावा दें रही और वित्तीय सहायता भी प्रदान कर रही है, ताकि किसान इन फसलों की पैदावार अधिक मात्रा में करें. साथ ही इससे किसानों को यह लाभ होगा की उनकी लागत में कमी आएंगी और अधिक आमदनी की संभावना बढ़ेगी. चलिए आगे जानते योजना के बारे में विस्तारपूर्वक.

किन फसलों पर कितना अनुदान मिलेगा? 

नए फल बाग के लिए  ₹1.40 लाख की मदद

अगर आप नए फल बाग लगाते हैं तो सरकार से भारी मदद प्राप्त कर सकते हैं. यानी इन फसलों पर राज्य के किसानों को हरियाणा सरकार अलग-अलग मदों के अनुसार ₹24,500 से लेकर ₹1.40 लाख प्रति एकड़ तक अनुदान प्रदान कर रही है.

सब्जी की खेती पर भी अनुदान का लाभ

बागवानी विभाग की योजनाओं में सब्जियों की खेती को भी शामिल किया गया है और किसान अगर सब्जियों की खेती करते हैं, तो योजना के तहत सब्जी उत्पादन के लिए सामान्य वर्ग के किसानों को ₹15,000 प्रति एकड़ तक सहायता दी जा रही है.

वहीं, अनुसूचित वर्ग के किसानों के लिए यह सहायता ₹25,500 प्रति एकड़ तक दी जा रही है. इससे किसानों को यह लाभ होगा की वह पारंपरिक अनाज वाली फसलों के अलावा सब्जी उत्पादन की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है.

मसालों की खेती के लिए ₹30 हजार तक अनुदान

हरियाणा सरकार की ओर से मसाला फसलों को भी बागवानी योजनाओं में बढ़ावा दिया जा रहा है. विभाग की ओर से उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मसालों की खेती के लिए किसानों को ₹15,000 से ₹30,000 प्रति एकड़ तक अनुदान प्रदान किया जाएगा.

फूलों की खेती पर ₹40 हजार तक मदद

फूलों की खेती करने वाले किसानों के लिए भी सरकारी सहायता का प्रावधान किया गया है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, फूलों की खेती के लिए ₹8,000 से ₹40,000 प्रति एकड़ तक अनुदान दिया जा सकता है, जिससे किसानों के लिए फूलों की खेती एक वैकल्पिक आय का बड़ा स्रोत बन सकती है.

खुशबूदार पौधों की खेती पर भी सहायता

खुशबूदार यानी एरोमैटिक पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए भी किसानों को वित्तीय सहायता दी जा रही है. बागवानी विभाग ऐसे पौधों की खेती के लिए ₹8,000 प्रति एकड़ तक सहायता भी प्रदान कर रहा है. साथ ही एरोमैटिक पौधों के लिए लागत का 40 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रावधान भी दर्ज है.

कैसे करें योजना में अप्लाई?

अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है तो इससे जुड़ने के लिए आप ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ पोर्टल के साथ Hortnet पर भी पंजीकरण करा सकते हैं और इस भारी अनुदान का लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा, किसान भाई बागवानी योजनाओं से जुड़ी जानकारी, आवेदन प्रक्रिया या किसी अन्य समस्या के लिए किसान हरियाणा बागवानी विभाग की हेल्पलाइन 1800-180-2021 पर संपर्क कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Haryana Horticulture Subsidy 2026 Farmers Up to 1-40 Lakh Fruit Crop Cultivation
Published on: 30 September 2026, 04:17 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now