Success Story: जायटॉनिक टेक्नॉलोजी ने बदली खेती की तस्वीर, किसान की आय हुई दोगुनी, जानें कैसे? Success Story: जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से किसान कैसे बढ़ा रहे हैं उत्पादन और घटा रहे हैं खेती की लागत? बदलते मौसम में बकरी पालन: पोषण एवं चारा प्रबंधन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 27 July, 2026 12:41 PM IST
कृषि यंत्रों पर मिलेगा 1.2 लाख तक भारी अनुदान (Image Source-AI generate)

आज के समय में किसानों के लिए कृषि यंत्र उनकी खेती करने का सबसे बड़ा जारिया बन गए है. ऐसे में अगर किसान भाई कृषि यंत्र खरीद करने की सोच रहे हैं, तो उनके पास है सुनहरा अवसर. हरियाणा सरकार राज्य के किसानों को कृषि यंत्र की खरीद करने पर प्रदान कर रही है 50% तक भारी अनुदान. इस सरकारी योजना की मदद से किसान आसानी से  ट्रैक्टर या फिर अन्य कृषि यंत्र की खरीद कर खेती के घंटों के कामों को चुटकियों में खत्म कर सकते हैं.

योजना में शामिल होने के लिए क्या पात्रता है?

अगर आप इस सरकारी योजना का लाभ उठाने की सोच रहे हैं, तो आपको योजना की पात्रता और शर्तों को पूरा करना होगा, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण कार्य है 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण होना. इसके अलावा, किसान इस बात का विशेष रुप से ख्याल रखें कि आवेदन करते दौरान आप पहचान पत्र, आधार कार्ड अथवा अन्य वैध पहचान पत्र, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और ट्रैक्टर की वैध आरसी सभी दस्तावेजों को तैयार कर रख लें.

कैसे होगी मशीन खरीद?

अगर आप इस योजना में शामिल होने के लिए आवेदन करने की सोच चुके हैं, तो इस बात को अच्छे से समझ लिजिए की किसान ऑनलाइन परमिट जारी होने के बाद चयनित होने के बाद ही विभाग द्वारा अधिकृत निर्माता या डीलर से ही संबंधित कृषि यंत्र खरीद सकेंगे और इस कृषि यंत्रों की मदद से खेती के कामों को आसान बना आय में वृद्धि होने के साथ- साथ उत्पादन भी अच्छा प्राप्त कर सकेंगे.

किन कृषि यंत्रों पर किसानों को मिलेगा अनुदान?

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) 2026-27 के तहत हरियाणा सरकार किसानों को 50 प्रतिशत कृषि यंत्रों पर भारी अनुदान प्रदान कर रही है, जिसके अर्तंगत किसानों को इन कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी की छूट-

  • सुपर एसएमएस

  • हैप्पी सीडर

  • सुपर सीडर

  • स्ट्रॉ चॉपर

  • श्रेडर और मल्चर 

  • रिवर्सिबल एमबी प्लाऊ

  • जीरो टिल सीड ड्रिल

  • स्ट्रॉ बेलर और रेक

  • क्रॉप रीपर

  • ट्रैक्टर माउंटेड लोडर

इन सभी कृषि यंत्रों पर राज्य सरकार किसानों को अनुदान प्रदान करेंगी, जिससे किसानों के लिए खेती से जुड़े कामों को करना होगा आसान.

अंतिम तिथि और कहां करें आवेदन?

अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है और यह जानना चाहते हैं कि इस सरकारी योजना में अप्लाई कैसे करें. आप इस योजना में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से योजना में आवेदन कर सकते हैं.

साथ ही सरकार ने राज्य के किसान भाइयों से यह अपील की है  कि वह अगर इस सरकारी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो वह जल्द ही योजना के लिए पंजीकरण करवाएं अन्यथा अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 के बाद किसी भी किसान भाई का आवेदन स्वीकृत नहीं होगी.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Haryana government offering Substantial Subsidy up to 50 Percent Agricultural Machinery to farmers
Published on: 27 July 2026, 12:46 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now