Sugarcane Variety: गन्ने की नई किस्म Co-18022 (कर्ण-18) की खेती कर आय बढ़ाएं 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 3 February, 2023 5:54 PM IST
हरियाणा बोर्ड ने बदली 10वीं और 12वीं की एग्जाम डेट्स

Haryana Board: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की होने वाली परीक्षाओं के दिनांक में संशोधन किया है. बोर्ड द्वारा जारी नई डेटशीट के अनुसार परीक्षाएं अब 27 फरवरी 2023 से शुरू होंगी. बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षाओं की संशोधित डेटशीट वेबसाइट पर जारी कर दी है. जो छात्र इस साल हरियाणा बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले हैं. वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर नई डेटशीट को चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं.

संशोधित डेटशीट के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी, 2023 से शुरू होंगी. कक्षा 10 की परीक्षाएं 25 मार्च, 2023 को और कक्षा 12 की परीक्षाएं 28 मार्च, 2023 को समाप्त होंगी. सभी परीक्षाओं को एक ही शिफ्ट दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे तक के समय पर आयोजित किया जाएगा.

बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, 11 जनवरी 2023 को जारी सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा फरवरी-मार्च 2023 के लिए जारी डेटशीट में दिनांक 13 और 14 मार्च 2023 को होने वाली परीक्षाओं में प्रशासनिक आधार पर परस्पर बदलाव किया गया है.

ये भी पढ़ेंः 16 फरवरी से शुरू होंगे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के एग्जाम, यहां देखें डेटशीट

जानिए कैसे चेक करें संशोधित डेटशीट

  • सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
  • होम पेज पर लिंक पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर एक डेटशीट खुल जाएगी.
  • इसे चेक करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.
English Summary: Haryana Board changed the exam dates of 10th and 12th, new datesheet released
Published on: 03 February 2023, 06:02 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now