Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी Escorts Kubota ने मनीष शर्मा को एग्री बिजनेस का प्रेसिडेंट नियुक्त किया, ट्रैक्टर और Agri Business की संभालेंगे जिम्मेदारी धान की फसल के लिए Dhanuka Agritech Limited ने पेश किया “Polin” फफूंदनाशी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 6 June, 2022 5:00 PM IST
Gujarat board declared class 10th result

Gujarat Board 10th Result 2022: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है, जिसका परिणाम 65.18 फीसदी रहा. बालिकाओं ने यहां भी बाजी मारी, बता दें कि हाल ही में जारी UPSC सिविल सेवा 2021 में लड़कियों ने ही टॉप रैंक हासिल की थी, तो वहीं राजस्थान बोर्ड में भी बाजी लड़कियों ने ही मारी. गुजरात बोर्ड में छात्राओं का रिजल्ट 71.66 फीसदी रहा तो वहीं छात्रों का परिणाम 59.92 फीसदी रहा. गुजरात बोर्ड में महक रैयानी ने 99.99 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप रैंक हासिल की है.

5 लाख से अधिक विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण Gujarat Board 10th Result 2022

गुजरात बोर्ड में सूरत जिले का परीक्षा परिणाम सबसे अधिक 75.66 फीसद रहा, जबकि पाटन जिले का परीक्षा परिणाम सबसे कम 54.29 प्रतिशत रहा. बता दें कि 10वीं बोर्ड की परिक्षा मार्च के आखिरी सप्ताह से शुरु होकर अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक चली थी. परीक्षा में कुल 7 लाख से अधिक  विद्यार्थी शामिल हुए थे. 

जिनमें से 503726 विद्यार्थी पास हुए है. राज्य की 294 स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 फीसद रहा, जबकि 121 स्कूल ऐसे हैं जिनका परीक्षा परिणाम शून्य रहा. गुजरात की 1007 स्कूल का परीक्षा परिणाम 30 फीसद से भी कम रहा, जबकि 12090 स्कूलों का परीक्षा परिणाम ए 1 ग्रेड रहा.

कैसे चेक करें रिजल्ट (Gujarat Board 10th  Result 2022)

- गुजरात बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.gseb.org पर विजिट करना होगा

- वेबसाइट पर जाने के बाद GSEB SSC And HSC Result 2022 के लिंक पर क्लिक करें.

 

यह भी पढ़े : UK Board Result 2022: उत्तराखंड के छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, जारी हुआ UK बोर्ड परिक्षा का रिजल्ट

 

- फिर सीट नं (A/B/C/S/P) में से अपना सीट का चयन करें और अपनी 7 अंको की सीट संख्या दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक करें.

- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.

English Summary: gujarat-board-declared-10th-class-board-result
Published on: 06 June 2022, 05:13 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now