Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 4 April, 2026 2:31 PM IST
तारबंदी योजना पर मिलेगी 70% तक सब्सिडी की छूट

राजस्थान के किसानों को राज्य सरकार ने राहत की खबर दी है. अब किसानों को अपने खेतों की सुरक्षा के लिए अधिक खर्च करने की कोई जरुरत नहीं है, क्योंकि राजस्थान सरकार किसानों को तारबंदी योजना के तहत प्रदान कर रही है ₹56,000 तक सब्सिडी. साथ ही इस सरकारी योजना का लाभ उन किसान भाइयों को मिलेगा, जिनके पास मात्र 0.5 हेक्टेयर जमीन होगी. ऐसे में अब इस योजना का फायदा छोटे किसानों को भी मिल सकेंगा.

इसके अलावा, सरकार ने इस योजना की शुरुआत इस उद्देश्य के साथ की है, ताकि नीलगाय और आवारा पशुओं से फसलों को बचाकर किसानों की मेहनत को सुरक्षित किया जाए.

तारबंदी योजना क्या है?

तारबंदी योजना राज्य सरकार का किसानों के प्रति एक बड़ा कदम है, जिससे क्षेत्र के किसानों को अधिक लाभ मिलेगा. अक्सर किसानों की फसलों को नीलगाय और आवारा पशु हानि पहुंचाते थे, जिससे किसान भाइयों की मेहनत पर पानी फिर जाता था. इस समस्या को देखते हुए राजस्थान सरकार ने तारबंदी योजना की शुरुआत की है. इस सरकारी योजना के अंर्तगत किसानों को अपने खेतों के चारों ओर मजबूत फेंसिंग करवाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी.

कितनी मिलेगी सब्सिडी की छूट?

तारबंदी योजना का लाभ अब छोटे-बड़े किसान दोनों उठा सकते हैं. साथ ही इस सरकारी योजना के तहत राज्य के किसानों को अच्छी-खासा अनुदान मुहैया कराया जा रहा है, जो कुछ इस प्रकार है-

  • सामान्य श्रेणी के किसानों को इस योजना के तहत 50 प्रतिशत या अधिकतम 40,000 रुपये तक सब्सिडी दी जाती है.

  • अगर किसान भाई समूह बनाकर अपने खेतों की तारबंदी करवाते हैं, तो इसमें किसानों को अधिक फायदा मिलता है. ऐसे में सरकार लागत का 70 प्रतिशत या अधिकतम 56,000 रुपये प्रति किसान सब्सिडी मुहैया कराती है और इसका पैसा सीधा DBT के माध्यम से किसानों के खातों में भेजी जाती है.

कितनी मीटर तारबंदी पर अनुदान मिलेगा?

अगर आप भी इस सरकारी योजना में इच्छुक है, तो इस बात को जान ले कि इस योजना के तहत एक किसान अधिकतम 400 मीटर तक की तारबंदी पर ही सब्सिडी की सुविधा का लाभ उठा सकता है. अगर किसान इससे अधिक लंबाई की तारबंदी कराता है, तो इसके लिए किसान को खुद खर्च देना होगा.

योजना के लिए जरुरी दस्तावेज

अगर किसान भाई तारबंदी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो उनके पास यह दस्तावेज होना जरुरी है-

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)

  • जन आधार कार्ड (Jan Aadhaar Card)

  • जमाबंदी की प्रति (6 महीने से अधिक पुरानी न हो)

  • बैंक खाता विवरण (बैंक पासबुक की कॉपी)

  • पासपोर्ट साइज फोटो

कैसे करें आवेदन?

तारबंदी योजना में अगर आप आवेदन करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. इसके लिए किसान भाई सरकारी वेबसाइट स्वयं Rajkisan Portal पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. साथ सरकार ने इस योजना को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर लागू किया है. ऐसे में राज्य सरकार ने किसानों से अपील की है कि वह जल्द ही योजना के लिए आवेदन करें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Government Schemes Rajasthan Tarbandi Yojana Farmers Receive subsidy of up to 70 Percent on 2 Bighas land
Published on: 04 April 2026, 03:23 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now