कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 6 July, 2026 4:29 PM IST
पशुपालकों को इस सरकारी योजना के तहत 15 हजार रुपये तक मिलेगी नकद प्रोत्साहन (Image Source-AI generate)

किसानों और पशुपालकों के लिए यूपी सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है, ताकि पशुपालन को बढ़ावा मिल सकें और किसान और पशुपालक डेयरी व्यवसाय कर बड़ा मुनाफा कमा सकें. ऐसे ही उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है. इस योजना के माध्यम से अधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले पात्र गोपालकों को सरकार की ओर से 15 हजार रुपये तक का नकद प्रोत्साहन और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. इच्छुक पशुपालक 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.

क्या है मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना?

पशुपालन को लाभकारी व्यवसाय बनाने और स्वदेशी नस्ल की गायों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है. योजना के तहत उन पशुपालकों को सम्मानित किया जाएगा, जिनकी गायें निर्धारित मानक से अधिक दूध उत्पादन करती हैं. सरकार का मानना है कि इससे बेहतर नस्ल के पशुओं का पालन बढ़ेगा और किसानों की आय में भी वृद्धि होगी.

कितनी मिलेगी प्रोत्साहन राशि?

योजना के अंतर्गत केवल स्वदेशी नस्ल की गायों को शामिल किया गया है. इनमें प्रमुख रूप से साहिवाल, गिर, थारपारकर, हरियाणा और गंगातिरी नस्ल शामिल हैं.

सरकार द्वारा तय किए गए मानकों के अनुसार-

  • यदि गाय प्रतिदिन 8 किलोग्राम से अधिक दूध देती है, तो पशुपालक को 10,000 रुपये का नकद प्रोत्साहन मिलेगा.

  • यदि गाय का दुग्ध उत्पादन 12 किलोग्राम से अधिक है, तो 15,000 रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा.

  • एक पशुपालक अधिकतम दो गायों के लिए इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है. हालांकि यह प्रोत्साहन केवल एक बार ही दिया जाएगा.

इन शर्तों को पूरा करना होगा जरूरी

योजना का लाभ लेने के लिए कुछ महत्वपूर्ण पात्रता शर्तें निर्धारित की गई हैं-

  •  गाय पहली, दूसरी या तीसरी ब्यात की हो.

  •  गाय का ब्यात 45 दिनों के भीतर का होना चाहिए.

  •  संबंधित गाय का सक्रिय पशु बीमा होना अनिवार्य है.

  •  जिसने पहले इस योजना के तहत प्रोत्साहन प्राप्त किया है, वह दोबारा पात्र नहीं होगा.

  •  दुग्ध उत्पादन का सत्यापन पशुधन प्रसार अधिकारी और ग्राम पंचायत या ग्राम विकास अधिकारी द्वारा मौके पर किया जाएगा.

आवेदन के लिए क्या है जरुरी दस्तावेज?

अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है तो ऑनलाइन आवेदन करते समय इन दस्तावेजों को अपलोड करना अनिवार्य होगा जिनमें है- आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति, गाय के सक्रिय बीमा का प्रमाण, गाय के साथ पशुपालक का फोटो, जिसमें ईयर टैग साफ दिखाई दे. आवेदन करने से पहले इन सभी दस्तावेजों को तैयार कर के रख लें. तभी आप इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे.

कैसे करें योजना में आवेदन?

अगर आप इस सरकारी योजना में इच्छुक है और योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो नंद बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल रखी गई है ताकि अधिक से अधिक पशुपालकों को इसका लाभ मिल सके. 

आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें. आवेदन जमा होने के बाद विभाग द्वारा सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जाएगी. पात्र पाए जाने पर प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खाते में भेज दी जाएगी.

आवेदन की अंतिम तारिख और कितनी मिलेगी नकद प्रोत्साहन राशि?

यदि आप इस योजना की सभी पात्रता शर्तें पूरी करते हैं, तो अंतिम तिथि 10 जुलाई से पहले ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें. समय पर आवेदन करने से आप सरकार द्वारा दिए जा रहे 10 हजार से 15 हजार रुपये तक के नकद प्रोत्साहन का लाभ उठा सकते हैं. 

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Government Scheme Nand Baba Dugdh Mission for Livestock Farmers Get up to Rs-15000
Published on: 06 July 2026, 04:37 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now