Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 15 April, 2020 2:47 PM IST

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने किसानों को बड़ी राहत दी है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के "एग्रिविजन" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान हमारा विशेष फोकस ग्रामीण क्षेत्रों पर है. कार्यक्रम में वीडियो संदेश के माध्यम से उन्होंने किसानों को संदेश दिया कि आपदा की इस घड़ी में भी केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और किसानों की आय बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को निभा रही है. किसानों को लेकर तेज गति से काम कर रही है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इस एक साल के दौरान किसानों के लिए 1.38 लाख करोड़ रुपये का बजट दिया है.

इनकम सपोर्ट के प्रावधान पर किया फोकस

कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने बताया कि कोरोना के कारण देश ही नहीं पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है. लेकिन हम लगातार किसानों के लिए काम कर रहे हैं. मुश्किल की इस घड़ी में भी हम देश को खाद्यान्न संकट का सामना नहीं करने देंगें. इस समय देश के नागरिकों को ही नहीं बल्कि पाक विस्थापित नागरिकों की सहायता के लिए भी हम कड़े कदम उठा रहे हैं.

कैलाश चौधरी ने कहा कि किसानों की उपज की ब्रिकी खेत के पास ही हो और लॉकडाउन के दौरान कृषि उपज को ले जाने वाले वाहनों को छूट दी जाए, इस मुद्दे पर काम किया जा रहा है. इसी तरह किसानों के लिए इनकम सपोर्ट के प्रावधान के साथ अन्य कई उपायों पर भी फोकस किया जा रहा है.

शुरू होगी किसान रेल

कैलाश चौधरी ने बताया कि भारतीय रेलवे निजी सार्वजनिक साझेदारी (PPP) के सहारे किसान रेल सेवा शुरू करने जा रहा है. इसका सबसे बड़ा फायदा किसानों को ये होगा कि दूध, सब्जी और अन्य शीघ्र खराब होने वाले आदि कृषि उत्पादों को जल्दी से जल्दी मार्केट तक पहुंचा दिया जाएगा. उत्पादों को सुरक्षित रखने के लिए ट्रेन में रेफ्रीजेरेटेड डिब्बे भी होंगे. इस काम को भारतीय रेलवे पीपीपी मॉडल के साथ करेगी.

English Summary: government is going to start special train for farm activities
Published on: 15 April 2020, 02:49 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now