अगर आप गाय-भैंस पालन करते हैं और पशु बीमा कराने का विचार बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही खास है, क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि कई बार पशु सही देखभाल न मिलने पर बीमार पड़ जाते हैं या फिर दुर्घटना या मौत हो जाती है, जिस कारण परिवार को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है. कई छोटे पशुपालकों के लिए एक दुधारु पशु की मौत होने से उनकी कमाई का बड़ा जरिया छिन जाता है. ऐसी परेशानी में काम आता है पशु बीमा कैसे चलिए आगे जानें.
पशु बीमा कराने पर कितना मिलेगा अनुदान?
आज के समय में पशुपालक समेत किसान भी पशु पालन कर रहे हैं और अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. इसी के चलते पशुपालकों के लिए बड़ी खास खबर सामने आ रही है. बिहार सरकार किसानों और पशुपालाकों को पशु बीमा कराने पर बीमा के कुल प्रीमियम का 85 प्रतिशत तक सब्सिडी की छूट दे रही है. यानी की पशुपालकों को पशु बीमा कराने के लिए सिर्फ 15 प्रतिशत तक ही रकम देनी होगी और अधिक आर्थिक बोझ भी नहीं झेलना पड़ेगा.
एक पशु पर कितना बीमा मिलेगा?
अगर आप भी अपने पशुओं का बीमा कराना चाहते हैं, तो आपके पास बेहद ही खास मौका है. सरकार पशुपालकों को पशु बीमा कराने के लिए 85 प्रतिशत तक सब्सिडी प्रदान कर रही है, जिसमें पशुपालकों को सिर्फ 15 प्रतिशत अपनी जेब से देना होगा. इस योजना के तहत गाय-भैंस जैसे दुधारु पशओं का बीमा कराया जा सकता है.
इसके अलावा, पशु बीमित मूल्य की बात करें, तो एक पशु का बीमित मूल्य 50 हजार रुपये तय किया गया है. यानी की अगर आपके पशु की मौत पर 50 हजार तक क्लेम मिल सकता है.
बीमा के लिए ईयर टैग और फोटो क्यों जरुरी है?
अगर आपको अपने पशुओं का बीमा कराना है तो आपको योजना के नियम और शर्तों को पूरा करना होगा जो कुछ इस तरह से हैं-
-
अगर आप पशु पालन करते हैं और पशु बीमा कराते हैं तो आपके पशओं के कानों पर 12 अंकों वाला खास ईयर टैग लगाया जाएगा पहचान के लिए.
-
बीमा कराने के बाद टैग लगे पशुओं की 2 साफ तस्वीर भी देनी होगी.
-
अगर आप इस योजना के लिए आवेदन कर रहे हैं तो एक परिवार को अधिकतम 10 दुधारू पशुओं के बीमा पर अनुदान मुहैया कराया जाएगा.
आवेदन प्रक्रिया क्या है ?
अगर आप पशुपालक है और आप अपने पशु का बीमा कराना चाहते हैं तो इच्छुक पशुपालक बिहार सरकार की गव्य विकास निदेशालय के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा पशुपालक अपने जिले के गव्य विकास कार्यालय में जाकर योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आसानी से इस सब्सिडी का फायदा उठा सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह