Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 12 April, 2019 5:33 PM IST

फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के साथ कम लागत में खेती करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार सभी किसानों को हर साल अनुदान पर बीज मुहैया करता हैं. किसान भी सरकारी बीजों की गुणवत्ता पर भरोसा करते हैं. और जमकर उसकी खरीदारी करते है. सब्सिडी यदि अधिक हो तो किसानों का रुझान सरकारी बीज की तरफ कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है. इसी कड़ी में जायद के सीजन में धान की खेती करने के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से धान  की बीज पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है.

दरअसल उत्तराखंड कृषि विभाग किसानों की सुविधा के लिए धान के बीज पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देगा। ऊधम सिंह नगर जिले की सभी 27 न्याय पंचायतों के साथ ही 35 सहकारी समितियों से किसान छूट पर धान का बीज खरीद सकते हैं।  मीडिया में आई ख़बरों के मुताबिक मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना ने बताया कि किसानों को धान की विभिन्न किस्मों (पीआर-121, पीआर-123, पंत धान-26, एचकेआर -46, पीआर-113) के  गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं. खुले बाजार में धान की पीआर-121, पीआर-123, पंत धान-26 किस्मों का भाव 3800 रुपये प्रति क्विंटल है। सब्सिडी के बाद किसानों को इसका बीज 1900 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा।  जबकि एचकेआर-46, पीआर -113 के बीज का मूल्य प्रति क्विंटल 1000 रुपये की दर से उपलब्ध हैं। किसानों को शीघ्र ही जिले की न्याय पंचायतों पर भी बीज उपलब्ध हो जाएंगे। इसके साथ ही जिले की 35 सहकारी समितियों से भी किसान सब्सिडीयुक्त धान का बीज खरीद सकते हैं।

गेहूं की 11 प्रजातियों के बीज पर भी सब्सिडी

धान के साथ ही गेहूं के बीज भी सहकारी समितियों के पास बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। गेहूं का बीज 50 प्रतिशत अनुदान के बाद 1600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिकेगा। गेहूं की प्रजातियों में पीबीडब्लू-154, पीबीडब्लू--343, पीबीडब्लू -502, पीबीडब्लू-550, गेहूं यूपी-2554, गेहूं यूपी-2628, एचडी-2967, एचडी-3086, यूपी-262, पीबीडब्लू-644, डीबीडब्लू-17.

English Summary: goverment given farmer 50% subsidy on paddy seed
Published on: 12 April 2019, 05:38 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now