Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 13 April, 2020 11:34 AM IST

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 15 अप्रैल से किसान अपनी रबी फसल की उपज समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे. बता दें, उन्होंने कहा कि इंदौर, उज्जैन और भोपाल जिले को अभी इस स्कीम में नहीं शामिल किया गया है.  जब भी किसान अपनी फसल को मंडियों में लेकर आएंगे तो उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग तथा अन्य समस्त सुरक्षात्मक उपायों का उपयोग करना होगा. मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इस बार प्रदेश के किसान केवल मंडी में ही नहीं बल्कि बाहर भी समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेच सकेंगे.

सौदा पत्रक 2009 के तहत होगी खरीदारी

बता दें, कोरोना महामारी के चलते इस बार किसानों को कई सुविधाएं दी जा रही हैं. इस बार किसान अपनी उपज सौदा पत्रक के माध्यम से व्यापारियों को सीधे बेच सकेंगे. बता दें, सौदा पत्रक पर खरीदी की व्यवस्था 2009 से चली आ रही है. बीच में इसे बंद कर दिया गया था. इस बार इसे पुनः चालू कर दिया गया है.  इसके अलावा, किसान आई.टी.सी. के खरीद केन्द्रों पर भी अपनी उपज बेच सकेंगे.

क्या है सौदा पत्रक खरीद प्रक्रिया ?

सौदा पत्रक एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें किसान अपनी फसल को सरकार द्वारा जारी किए गए समर्थन मूल्य पर बिना किसी दबाव के बेचता है. इसके अलावा जो भी व्यापारी किसान की फसल को खरीदता है उन्हें खरीद की जानकारी मंडी प्रशासन को देनी पड़ती है. इस खरीद प्रक्रिया में उन अनाजों को भी शामिल कर दिया जाता है जिनकी पहले से मंडी रजिस्टर्ड किसानों के द्वारा खरीद की गई होती है.

English Summary: Good news Like 2009, this time will be purchased on the support price through deal sheet
Published on: 13 April 2020, 11:37 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now