आज के समय में मछली पालन एक ऐसा व्यवसाय बन गया है, जिसकों किसान, पशुपालक, यहां तक की कई लोग नौकरी छोड़कर मछ्ली पालन से जुड़ रहे हैं. साथ ही इस व्यवसाय से जुड़ने के लिए सरकार प्रोत्साहित करने के साथ कई सरकारी योजनाएं भी चला रही है. अगर आप भी मछ्ली पालन करना चाहते हैं या फिर सोच रहे हैं, तो आपको राष्ट्रीय मात्स्यिकी डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) के बारे में जानना बेहद ही जरुरी है, जिसकी मदद से मछली पालन करने में मिलेगी आपको कई सुविधा कैसे? आइए यहां जानें..
राष्ट्रीय मात्स्यिकी डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) क्या है?
राष्ट्रीय मात्स्यिकी डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) भारत सरकार के मत्स्य पालन द्वारा शुरु की गई एक आधिकारिक पोर्टल है, जो मछली पालकों, मछुआरों और हैचरी मालिकों के लिए काफी लाभकारी हो सकती है, क्योंकि यह एकीकृत डिजिटल प्रणाली है, जिसके माध्यम से PMMSY जैसी सरकारी योजनाओं से मिलने वाली सब्सिडी और तकनीकों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
NFDP से क्या लाभ हो सकते हैं?
राष्ट्रीय मात्स्यिकी डिजिटल प्लेटफॉर्म को वन-स्टॉप समाधान योजना कहां जाता है. अगर आप भी मछली पालन करने की सोच रहे हैं, तो आप इस प्लेटफॉर्म से जुड़ सब्सिडी, लोन और जलीय बीमा जैसी सारी सुविधाएं आसानी से पा सकते हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के जरिेए छोटे मछली पालकों को तालाब निर्माण, जलीय कृषि और मछली पालन उपकरणों पर सरकारी सब्सिडी पाना और भी आसान हो गया है.
सरकार के लिए भी सहायक
NFDP को योजना को प्रधान मंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजना (PM-MKSSY) के तहत विकसित की गई है. साथ यह प्लेटफॉर्म मत्स्य क्षेत्र का डाटाबेस बनाता है, जो सरकार की सही निर्णय लेने में मदद करता है. इस प्लेटफॉर्म द्वारा मछली पालन के क्षेत्र में लूप होल का पता कर उसे भरने में आसानी व मददगार साबित होगा.
NFDP में कैसे करें आवेदन?
अगर आप मछली पालन करना चाहते हैं और इस प्लेटफॉर्म से जुड़ना चाहते हैं, तो आप इन आसान तरीकों से इससे जुड़ सकते हैं-
-
सबसे पहले आप NFDP की आधिकारिक वेबसाइट nfdp.dof.gov.in पर जाएं.
-
उसके बाद New Registration या Sign Up बटन पर क्लिक करें.
-
इसके बाद आगे "Apply as an Individual" (व्यक्तिगत आवेदन) चुनें और अपना आधार नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी भरें.
-
आवेदन सबमिट करने के बाद, आपको (Fisheries ID) यानी आपकी डिजिटल पहचान दें दी जाएगी.
इस आईडी की मदद से सरकारी सब्सिडी, लोन जैसी सभी सुविधा आप आसानी से पा सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह