बस्तर के जंगलों का ‘खुला औषधालय’ खतरे में! मंजूर गोड़ी समेत कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां विलुप्त होने की कगार पर Escorts Kubota ने मनीष शर्मा को एग्री बिजनेस का प्रेसिडेंट नियुक्त किया, ट्रैक्टर और Agri Business की संभालेंगे जिम्मेदारी धान की फसल के लिए Dhanuka Agritech Limited ने पेश किया “Polin” फफूंदनाशी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 1 October, 2026 11:39 AM IST
पूर्णिया से पहली बार ग्रीस पहुंचेगा आई टैग प्राप्त मिथिला मखाना (Image Source-AI generate)
  • उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों को बेहतर मूल्य और वैश्विक बाजार उपलब्ध कराना लक्ष्य, कृषि निर्यात नीति पर ते से हो रहा काम 

  • आधुनिक तकनीक से मखाना की खेती होगी आसान और अधिक लाभकारी

30 सितंबर 2026 पटना/पूर्णिया । बिहार के कृषि इतिहास में आज एक गौरवशाली अध्याय जुड़ गया, जब कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधीन कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के सहयोग से आई टैग प्राप्त मिथिला मखाना की पहली व्यावसायिक खेप को कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने ऑनलाइन माध्यम से पूर्णिया से ग्रीस (यूरोप) के लिए रवाना किया। मिथिला मखाना की यह पहली व्यावसायिक खेप बिहार के मखाना किसानों, एफपीओ, निर्यातकों तथा राज्य के कृषि क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार के सभी किसान भाई-बहनों, मखाना उत्पादक किसानों, एफपीओ, निर्यातकों तथा APEDA की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि मखाना बिहार की सांस्कृतिक धरोहर के साथ-साथ हमारे किसानों की मेहनत और सामर्थ्य की पहचान है। आज बिहार के खेतों और तालाबों से निकलकर मिथिला मखाना यूरोप के बाजार तक पहुँच रहा है। यह बिहार के कृषि उत्पादों की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है।

इस कार्यक्रम में बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० दुनिया राम सिंह भी उपस्थित थे। कृषि मंत्री ने  कुलपति को निदेश दिया कि मखाना की खेती को आधुनिक, आसान और अधिक लाभकारी बनाने के लिए कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विशेष रूप से शोध एवं अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि मखाना की खेती में किसानों की मेहनत और लागत को कम करने, उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने तथा आधुनिक तकनीकों और यंत्रीकरण को अपनाने की संभावनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। मखाना किसानों को वैज्ञानिक तकनीक से जोड़कर खेती को अधिक सुविधाजनक और लाभकारी बनाना सरकार की प्राथमिकताओं  है।

सिन्हा ने कहा कि देश के कुल मखाना उत्पादन में बिहार की हिस्सेदारी लगभग 80 से 85 प्रतिशत है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत ने 7,200 मीट्रिक टन से अधिक मखाना एवं उसके मूल्यवर्धित उत्पादों का 20 से अधिक देशों को निर्यात किया, जिससे लगभग 22 मिलियन अमेरिकी डॉलर की आय हुई। अमेरिका, मध्य-पूर्व और अफ्रीका सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय मखाना की मांग लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष आई टैग प्राप्त मिथिला मखाना की खेप अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अब ग्रीस तक पहुँची है। पहली बार बिहटा के बियाडा औद्योगिक क्षेत्र से 18 मीट्रिक टन आई टैग प्राप्त मिथिला मखाना की समुद्री खेप ऑस्ट्रेलिया भे गई । यह इस बात का संकेत है कि गुणवत्ता, आई पहचान और बेहतर बाजार संपर्क से किसानों की आय के नए अवसर तैयार हो रहे हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का गठन किया गया है। यह मखाना किसानों को बेहतर तकनीक, प्रशिक्षण, प्रसंस्करण, मूल्यवर्धन और बाजार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार के किसानों की ओर से वे प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। बिहार में मखाना का उत्पादन एवं खेती का क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में इसके मूल्यवर्धन तथा निर्यात की अपार संभावनाएँ हैं।

सिन्हा ने कहा कि अब लक्ष्य केवल मखाना का उत्पादन बढ़ाना नहीं है, बल्कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और बिहार के मखाना को दुनिया के बाजार में मजबूत पहचान दिलाना है। ग्रीस के लिए रवाना हुई यह पहली व्यावसायिक खेप इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा कृषि निर्यात नीति का निर्माण किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों, एफपीओ और उद्यमियों को स्पष्ट दिशा, आवश्यक सुविधाएँ और प्रोत्साहन उपलब्ध कराना है।

कृषि मंत्री ने कहा कि निर्यात के लिए मजबूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। इसी दिशा में बिहार में एक्सपोर्ट पैक हाउस का निर्माण किया गया है। इससे कृषि उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग के अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन और अधिक सुगम होगा तथा निर्यात के लिए आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि यह केवल शुरुआत है। आने वाले समय में मखाना के साथ बिहार के अन्य कृषि उत्पाद भी देश-दुनिया के बाजारों तक पहुँचेंगे। राज्य के किसानों की मेहनत और बिहार की कृषि विविधता को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

English Summary: Gi-Tagged Mithila Makhana from Purnia to Greece Bihar Agricultural Exports get Boost
Published on: 01 October 2026, 11:44 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now