Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 19 December, 2023 2:16 PM IST
पूर्व एनआईसी डीजी प्रोफेसर मोनी मदास्वामी 'अशोक पुरस्कार 2023' से हुए सम्मानित

भारत सरकार के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के पूर्व महानिदेशक प्रोफेसर एम. मोनी को रविवार, 17 दिसंबर को अशोक पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया. प्रोफेसर मोनी शोभित विश्वविद्यालय में बतौर प्रोफेसर एमेरिटस के रूप में काम कर रहे हैं. वह केप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सलाहकार के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पुरस्कार दिए जाने के बाद से लगातार उनकी प्रशंसा हो रही है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं.

केप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एंड कंपनीज के चेयरमैन आई. कृष्णा पिल्लई ने कहा, "मैं शोभित यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर एमेरिटस प्रोफेसर एम. मोनी, भारत सरकार के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के पूर्व महानिदेशक प्रोफेसर एम. मोनी को हार्दिक बधाई देता हूं. यह बहुत खुशी की बात है कि उन्हें अशोक पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान कृषि सूचना विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उनके उत्कृष्ट योगदान का एक प्रमाण है."

वहीं, शोभित विश्वविद्यालय के चांसलर एवं सह-संस्थापक कुंवर शेखर विजेन्द्र ने कहा, "मैं शोभित विश्वविद्यालय के एमेरिटस प्रोफेसर और भारत सरकार के एनआईसी के पूर्व महानिदेशक प्रोफेसर मोनी मदास्वामी को 'अशोक पुरस्कार 2023' से सम्मानित होने पर बधाई देता हूं. यह प्रतिष्ठित सम्मान कृषि सूचना विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उनके महत्वपूर्ण योगदान का जश्न मनाता है."

बता दें कि प्रो.एम. मोनी वह राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के महानिदेशक, 1995 में कृषि सूचना विज्ञान प्रभाग के प्रमुख और ई-गवर्नेंस के प्रमुख भी रहे हैं. 2005 में प्रो.एम. मोनी दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), नई दिल्ली में सलाहकार (आईटी) के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

ये भी पढ़ें: धानुका समूह के चेयरमैन को Amity यूनिवर्सिटी द्वारा ‘मानद उपाधि’ से किया गया सम्मानित

अशोक पुरस्कार चार्ल्स वाल्टर सोसायटी फॉर इनोवेशन एंड की एक पहल है. इस संस्थान की स्थापना सोसायटी अधिनियम (अधिनियम 21, 1860) के माध्यम से एक स्वतंत्र रिसर्च एंड इनोवेशन सोसायटी के रूप में की गई थी. सोसायटी द्वारा दिया जाने वाला ये पुरस्कार विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षाविदों, साहित्य आदि सहित मानव संसाधन विकास के माध्यम से अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने और समर्थन करने और व्यापार, प्रौद्योगिकी के सभी क्षेत्रों में ज्ञान, नवाचार और विकास के निर्माण की सुविधा के लिए आवश्यक अनुसंधान सुविधाओं के प्रावधान के लिए शुरू किया गया था.

English Summary: Former NIC DG Professor Moni Madaswami honored with Ashoka Award 2023
Published on: 19 December 2023, 02:17 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now