Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 16 March, 2019 5:18 PM IST

देश में पहली बार सरकार द्वारा पशुपालन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को पद्म श्री आवार्ड से नवाजा गया है. राष्ट्रपति भवन में महामहीम रामनाथ कोविंद ने किसान नरेंद्र सिंह को यह सम्मान दिया है. किसान नरेंद्र सिंह की इस उपलब्धि के बाद उनके गांव में जश्न का माहौल बना हुआ है. जब नरेंद्र सिंह गांव में खुली जीप से पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका स्वागत ढोल और नगाड़ों से किया.

डिडवाड़ी गांव में आयोजित किये गए सम्मान समारोह में महामहीम से प्राप्त पद्म श्री पुरस्कार को किसान नरेंद्र सिंह ने ग्रामिणों को सौप दिया. उन्होंने कहा राष्ट्रपति ने मुझे सम्मानित नहीं किया है बल्कि पूरे गांव को सम्मानित किया है. क्योंकि ये काम केवल मैंने नहीं बल्कि पूरे गाववासियों ने किया है. देश से लगभग एक लाख लोगों ने आवेदन किया था जिसमे से मात्र 45 लोगों को चुना गया. इन्हीं 45 लोगों में से 5 लोग हरियाणा से चुने गए. पशुपालन के क्षेत्र में मुर्राह नस्ल भैंस और साहीवाल नस्ल के बैल व हरियाणवी नस्ल के पशुओं के संरक्षण के लिए ये सम्मान मिला है.

हरियाणा सरकार में पंचायत सचिव के पद पर नियुक्त पशुपालक नरेंद्र सिंह को दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में महामहीम रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया. जो डिडवाडी के गांव के लिए गर्व की बात है. पशुपालक नरेंद्र सिंह ने ये सम्मान अपने गांव के बुजुर्गो को समर्पित कर दिया. गौरतलब है कि यह सरकार की सरहनीय पहल है, जिससे किसान के साथ-साथ देश का भी मान बढ़ेगा.

English Summary: For the first time a farmer was awarded the Padma Shri.
Published on: 16 March 2019, 05:28 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now