देश के Farmer Producer Organisations (FPOs) को केवल किसानों के सामूहिक संगठन के रूप में नहीं, बल्कि सक्षम, आत्मनिर्भर, बाजार-उन्मुख और sustainable agribusiness enterprises के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में FMCAS India Portal का आज नई दिल्ली स्थित Emarald Hotels & Resorts में सॉफ्ट लॉन्च किया गया. यह पहल ऐसे समय में सामने आई है जब देशभर में FPOs की संख्या और उनकी सामूहिक शक्ति लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनके सामने market access, बेहतर price discovery, institutional buyers, finance, compliance, technology, logistics, value addition और professional business management जैसी चुनौतियां अभी भी मौजूद हैं.
FMCAS India का उद्देश्य इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए FPOs को एक ऐसे साझा ecosystem से जोड़ना है, जहां उनकी व्यावसायिक और संस्थागत आवश्यकताओं के लिए market access से लेकर advisory, finance, compliance, training, technology और logistics तक एकीकृत सहायता उपलब्ध हो सके. FMCAS India की इस पहल का मूलमंत्र है- “An Initiative of the FPOs, for the FPOs and by the FPOs.” और इसका व्यापक विजन है- “Transform the FPOs, Transform the Farmers.”
कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह तोमर, मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री; दिलीप भाई सांघाणी, चेयरमैन, IFFCO; के. साई रेड्डी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ; तथा अशोक ठाकुर, चेयरमैन, FMCAS India एवं निदेशक, NAFED की गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम में FMCAS India के Advisors डॉ. अश्वनी राठौर, प्रो. सत्यभूषण दाश एवं डॉ. आर. एस. सेंगर, देश के विभिन्न राज्यों से आए FPO प्रतिनिधियों, State Federations, National Federation Members तथा अन्य stakeholders ने भी सहभागिता की.
कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह तोमर ने FMCAS India की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में FPOs को केवल किसानों के सामूहिक संगठन के रूप में नहीं, बल्कि सक्षम, संगठित, आत्मनिर्भर और बाजार से जुड़े हुए व्यावसायिक संस्थानों के रूप में विकसित करना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि FPOs की वास्तविक क्षमता तभी सामने आ सकती है, जब उन्हें उत्पादन के साथ-साथ बाजार, तकनीक, वित्त, प्रबंधन, मूल्य संवर्धन और संस्थागत सहयोग की एक समग्र व्यवस्था उपलब्ध हो. FPOs को केवल उत्पादन और aggregation तक सीमित रखने के बजाय उन्हें market demand, customer requirements, quality standards और business opportunities की समझ विकसित करनी होगी. नरेंद्र सिंह तोमर ने FMCAS India द्वारा देशभर के FPOs को एक साझा मंच पर लाने और उनकी विभिन्न आवश्यकताओं को एकीकृत रूप से संबोधित करने के प्रयास को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया.
उन्होंने अशोक ठाकुर के नेतृत्व में FMCAS India द्वारा किए जा रहे प्रयासों की विशेष सराहना करते हुए कहा कि FPOs को एक साझा मंच उपलब्ध कराकर उनकी collective strength को वास्तविक business opportunities में परिवर्तित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने FMCAS India की उस सोच को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया, जिसके माध्यम से FPOs को केवल योजनाओं और प्रशिक्षण तक सीमित रखने के बजाय उन्हें बाजार की समझ, व्यवसायिक निर्णय लेने की क्षमता, बेहतर market linkages और दीर्घकालिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. नरेंद्र सिंह तोमर ने विश्वास व्यक्त किया कि FMCAS India आने वाले समय में देश के FPO ecosystem को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और उन्होंने इस पहल तथा अशोक ठाकुर के प्रयासों की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं.
दिलीप भाई सांघाणी, चेयरमैन, IFFCO, ने FMCAS India की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि FPOs की वास्तविक शक्ति केवल उनकी संख्या में नहीं, बल्कि उनकी collective strength को sustainable business opportunities में बदलने की क्षमता में निहित है. उन्होंने कहा कि FPOs को मजबूत बनाने के लिए उन्हें बेहतर market access, procurement opportunities, institutional buyers, technology और professional business guidance से जोड़ना आवश्यक है.
जब FPOs सामूहिक रूप से procurement और marketing करते हैं, तो वे economies of scale का लाभ उठाने के साथ-साथ अपने किसानों के लिए बेहतर bargaining power और बेहतर price discovery तैयार कर सकते हैं. उन्होंने FMCAS India द्वारा FPOs को एक साझा platform के माध्यम से market, advisory और business support उपलब्ध कराने के प्रयास को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इस प्रकार का ecosystem FPOs को अपनी क्षमता का अधिक प्रभावी उपयोग करने में मदद कर सकता है.
वहीं के. साई रेड्डी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ, ने FMCAS India के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि किसान-आधारित संस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए केवल उत्पादन और संगठन पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि उन्हें बाजार, व्यवसाय और संस्थागत क्षमता से जोड़ना भी उतना ही आवश्यक है. उन्होंने कहा कि किसानों की collective strength तभी प्रभावी आर्थिक शक्ति बन सकती है, जब वह बेहतर market access, aggregation, procurement, price discovery और value addition में परिवर्तित हो.
उन्होंने FMCAS India द्वारा FPOs को एक व्यापक ecosystem उपलब्ध कराने के प्रयास को किसान-आधारित संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि FPOs को इस प्रकार के professional और market-linked support से जोड़ने से किसानों के लिए नए आर्थिक अवसर तैयार किए जा सकते हैं.
FMCAS India की इस पूरी पहल के केंद्र में अशोक ठाकुर, चेयरमैन, FMCAS India एवं निदेशक, NAFED की परिकल्पना, नेतृत्व और निरंतर प्रयास हैं. ठाकुर ने FMCAS India को केवल एक Portal या संस्था के रूप में नहीं, बल्कि देश के FPO movement को एक मजबूत, market-linked और sustainable business ecosystem में बदलने के दीर्घकालिक प्रयास के रूप में परिकल्पित किया है. उनका स्पष्ट मानना है कि देश में FPOs की संख्या और सामूहिक शक्ति लगातार बढ़ रही है, लेकिन अब अगला चरण केवल FPO formation और institutional capacity building तक सीमित नहीं रह सकता. FPOs को व्यावसायिक रूप से सक्षम, बाजार-उन्मुख और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर enterprises के रूप में विकसित करना समय की आवश्यकता है.
अशोक ठाकुर ने कहा कि FMCAS India की परिकल्पना इसी आवश्यकता से निकली है कि FPOs को ऐसा साझा मंच उपलब्ध कराया जाए, जहां वे market intelligence प्राप्त कर सकें, buyers और business opportunities तक पहुंच बना सकें, compliance और advisory support प्राप्त कर सकें, finance और project development के लिए मार्गदर्शन ले सकें तथा technology, training, logistics और value addition जैसी आवश्यकताओं के लिए integrated support प्राप्त कर सकें. उन्होंने कहा कि FMCAS India का उद्देश्य FPOs के व्यवसाय को अपने हाथ में लेना नहीं, बल्कि उन्हें business enablement, professional handholding और market intelligence उपलब्ध कराना है, ताकि FPOs अपने business decisions स्वयं लेने, अपने operations को बेहतर तरीके से संचालित करने और लंबे समय तक sustainable enterprises के रूप में विकसित होने में सक्षम बन सकें.
ठाकुर ने कहा कि आज आवश्यकता “Production-Oriented Thinking” से “Market-Oriented Thinking” की ओर बढ़ने की है. FPOs को केवल यह समझना पर्याप्त नहीं है कि उन्होंने क्या उत्पादन किया है; उन्हें यह भी समझना होगा कि बाजार क्या चाहता है, ग्राहक किस गुणवत्ता की अपेक्षा करता है, किस मूल्य पर उत्पाद खरीदा जाएगा और बदलती market demand के अनुरूप अपने business को किस प्रकार विकसित किया जा सकता है. इसी सोच के साथ FMCAS India FPOs की collective strength को market opportunities, better price discovery, institutional buyers, procurement, value addition और sustainable business models से जोड़ने का प्रयास कर रहा है.
अशोक ठाकुर ने कहा कि “FMCAS India, FPOs के लिए बनाया गया है, FPOs के साथ मिलकर आगे बढ़ेगा और इसकी सफलता का सबसे बड़ा पैमाना यही होगा कि इससे जुड़े FPOs कितने मजबूत, market-ready और financially sustainable बनते हैं.” उन्होंने कहा कि FMCAS India की मूल भावना “An Initiative of the FPOs, for the FPOs and by the FPOs” में निहित है और इसका व्यापक उद्देश्य “Transform the FPOs, Transform the Farmers” के विजन को धरातल पर उतारना है.
इस अवसर पर ठाकुर ने देशभर से जुड़े FPOs, State Federations, National Federation Members तथा सभी सहयोगी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि FMCAS India की यह यात्रा किसी एक संस्था की यात्रा नहीं है, बल्कि देश के FPO movement को अगले स्तर तक ले जाने का सामूहिक प्रयास है. उन्होंने नरेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और FMCAS India की इस पहल के प्रति व्यक्त किए गए विश्वास को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि FPOs को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की इस राष्ट्रीय सोच को आगे बढ़ाने में ऐसे अनुभवी नेतृत्व का मार्गदर्शन FMCAS India के लिए अत्यंत मूल्यवान है.
ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में FMCAS India का फोकस स्पष्ट रूप से “FPO to Market” approach पर रहेगा- अर्थात FPOs की collective strength को बाजार की वास्तविक मांग, बेहतर price discovery, institutional buyers, procurement, value addition और sustainable business models से जोड़ना. इसी दिशा में FMCAS India आने वाले महीनों में देश के अधिक से अधिक FPOs को अपने नेटवर्क से जोड़कर उन्हें एक व्यापक market-linked, technology-enabled और business-oriented ecosystem उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करेगा.
FMCAS India Portal को FPOs की वास्तविक और व्यावहारिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक Integrated Single Window Platform के रूप में विकसित किया जा रहा है. Portal के माध्यम से FPOs को विभिन्न क्षेत्रों में एकीकृत support उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, जिसमें FMCAS E-Bazar के माध्यम से FPOs को संभावित buyers, markets और business opportunities से जोड़ने तथा market linkage को मजबूत करने की दिशा में पहल की जाएगी. E-Advisor के माध्यम से FPOs को advisory, licensing और business-related requirements के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी. Compliance Audit के माध्यम से compliance, documentation, audit requirements और institutional processes को बेहतर तरीके से पूरा करने में सहायता प्रदान की जाएगी.
Finance & Projects के माध्यम से FPOs के लिए finance opportunities, project development, business planning और financial structuring से संबंधित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा. Training & Capacity Building के माध्यम से FPO leadership और teams की knowledge, managerial skills, business understanding तथा institutional capabilities को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण पर ध्यान दिया जाएगा. Surveyor Services के माध्यम से FPOs की आवश्यकताओं के अनुरूप field-level assessment और operational support उपलब्ध कराने का प्रयास होगा, जबकि Logistics के माध्यम से procurement, storage, transportation और supply-chain से जुड़ी आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से support करने की दिशा में कार्य किया जाएगा. इन सभी services का उद्देश्य FPOs को अलग-अलग संस्थाओं और service providers के बीच भटकने के बजाय एक व्यापक business enablement ecosystem उपलब्ध कराना है.
FMCAS India की विशेषता केवल training प्रदान करने तक सीमित नहीं है. इसका focus business enablement और professional handholding पर है. FPOs को केवल यह बताना पर्याप्त नहीं है कि उन्हें क्या करना चाहिए. उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में business decisions लेने, buyers से जुड़ने, market opportunities पहचानने, compliance पूरा करने, finance तक पहुंच बनाने और अपने operations को professional तरीके से संचालित करने में भी सहायता की आवश्यकता होती है. FMCAS India इसी gap को address करने का प्रयास कर रहा है. इसका उद्देश्य FPOs के business को स्वयं संचालित करना नहीं, बल्कि FPOs को इतना सक्षम बनाना है कि वे समय के साथ स्वतंत्र रूप से अपने business decisions ले सकें और sustainable enterprise के रूप में विकसित हो सकें.
भारत में FPOs किसानों की सामूहिक शक्ति को संगठित आर्थिक शक्ति में बदलने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. एक मजबूत FPO किसानों की उपज को aggregate कर सकता है, बेहतर buyers तक पहुंच बना सकता है, procurement में scale का लाभ उठा सकता है, बेहतर price discovery प्राप्त कर सकता है तथा processing और value addition के माध्यम से उत्पाद का अधिक आर्थिक मूल्य तैयार कर सकता है. इसीलिए FMCAS India का लक्ष्य केवल “FPO Strengthening” तक सीमित नहीं है. इसका लक्ष्य है- “FPO Business Transformation.” FMCAS India FPOs को production से market तक, collective strength से business strength तक और institutional formation से sustainable enterprise तक ले जाने की दिशा में काम करेगा.
FMCAS India ने आने वाले तीन महीनों में 5,000 FPOs को अपने नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है. वर्तमान में FMCAS India के नेटवर्क से 16 Federations, 31 States, 5,67,438 Farmers, 1,101+ FPOs, 531+ State Federation Members और 570+ National Federation Members जुड़े हुए हैं. इस मौजूदा नेटवर्क को आगे विस्तार देते हुए FMCAS India देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में FPOs के साथ व्यापक engagement, capacity building, market linkage और business enablement activities संचालित करने की दिशा में कार्य करेगा.
FMCAS India का अंतिम उद्देश्य केवल FPOs को मजबूत करना नहीं, बल्कि FPOs की मजबूती के माध्यम से किसानों के लिए बेहतर आर्थिक अवसर तैयार करना है. जब FPOs professionally managed और financially sustainable enterprises बनेंगे, तब वे किसानों की उपज को बेहतर तरीके से aggregate कर सकेंगे, बड़े markets तक पहुंच बना सकेंगे, institutional buyers के साथ बेहतर business relationships विकसित कर सकेंगे और value addition के माध्यम से किसानों के उत्पाद का अधिक आर्थिक मूल्य तैयार कर सकेंगे. इस प्रकार FPO की institutional strength सीधे किसान की economic opportunity से जुड़ती है. यही FMCAS India के व्यापक विजन का आधार है- “Transform the FPOs, Transform the Farmers.”
FMCAS India Portal का यह सॉफ्ट लॉन्च केवल एक digital platform की शुरुआत नहीं है. यह देश के FPO movement को market-linked, technology-enabled और business-oriented ecosystem से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. कार्यक्रम में आयोजित Business Sessions के दौरान FPO representatives के साथ वास्तविक business opportunities, market linkages, enterprise development और practical possibilities पर भी चर्चा की गई. आने वाले समय में FMCAS India विभिन्न राज्यों में FPOs के साथ मिलकर training, enterprise development, market linkage, procurement, technology, compliance, finance, logistics और value addition के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्य करेगा.
अशोक ठाकुर के नेतृत्व में FMCAS India का लक्ष्य स्पष्ट है- FPOs को मजबूत करना, FPOs को व्यवसायिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना, FPOs को बाजार से जोड़ना और FPOs के माध्यम से किसानों के लिए बेहतर आर्थिक अवसर तैयार करना. यह पहल इस विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है कि जब FPOs मजबूत होंगे, तो किसान अधिक मजबूत होंगे; जब FPOs market-ready होंगे, तो किसान बेहतर markets तक पहुंच पाएंगे; और जब FPOs sustainable enterprises बनेंगे, तो किसानों के लिए sustainable economic opportunities का निर्माण होगा.