Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 3 January, 2023 5:33 PM IST

Hapus Mangoes: महाराष्ट्र का सबसे अच्छी किस्म का हापुस आम पुणे बाजार पहुंचा है. हापुस आम अपनी कीमत के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है. दरअसल हापुस आम देश में सबसे महंगे रेट में बिकने वाले आमों में शामिल है. आप इस आम की कीमत जानकार हैरान हो जाएंगे. जानकारी के मुताबिक इस आम की एक पेटी का रेट करीब 20 हजार रुपये है.  हापुस आम की पैदावार करने वाले किसानों का कहना है कि मौसम के उतार-चढ़ाव के साथ हापुस आम की फसलें प्रभावित होती हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक रत्नागिरी तालुका के गावखड़ी गांव के सहदेव पावस्कर नामक के एक शख्स ने हापुस का पहला बॉक्स पुणे भेजा है. जानकारों की मानें तो कोंकण और हापुस का अनोखा रिश्ता है, क्योंकि हापुस आम की ख्याति देश-विदेश में है, जिसके कारण हापुस आम को आम आदमी से लेकर रईस लोगों की पंसद है और उन्हें हापुस आम का इंतजार रहता है.

प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित होता है हापुस आम

आम किसानों के मुताबिक हापुस आम की पैदावार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित होती है, इसी साल की बात करें तो लंबे समय तक बारिश और जलवायु परिवर्तन के कारण आम का सीजन लंबा चल सकता है. वहीं कुछ किसानों को आम के सीजन से पहले ही आम की फसल की उचित देखभाल कर अपने बागों में आम का उत्पादन कर लिया है.

बता दें कि रत्नागिरी गावखड़ी स्थित सहदेव पावस्कर के ने बताया कि बगीचे में सितंबर में आम के पेड़ो पर मोहर आ गया था, जिसके बाद उसपर उन्होंने जाल लगाया और सख्ती से उसकी देखभाल करनी शूरू की, जिसके बाद जनवरी में उनकी मेहनत रंग लाई और बांग में 48 आमों का पहला बॉक्स पुणे बाजार में भेजा. उन्होंने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि इस बॉक्स की कीमत 20 हजार होगी. बता दें कि इस आम की  खासियत यह है कि इसका रंग केसरिया है और इसकी अपनी खास महक है और हापुस आम बिना रेशे के होते हैं.

गौरतलब है कि हापुस आम सबसे मंहगे आम की किस्म वाला है. जो मुख्य रूप से महाराष्ट्र में होता है. हापुस आम भारत से विश्व के कई हिस्सों में भेजा जाता है. बता दें कि हापुस आम कर्नाटक और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी उगाया जाता है.

English Summary: first consignment of Hapus mangoes reached Pune
Published on: 03 January 2023, 05:36 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now