Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 13 February, 2020 7:09 PM IST

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान दिल्ली के 58वें दीक्षांत समारोह का आयोजन कल होगा. जहां उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि होंगे. इस समारोह में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कृषि और किसान कल्याण (राज्य मंत्री) कैलाश चौधरी एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगें. वहीं भा.कृ.अनु.प (भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान)के डॉ त्रिलोचन महापात्र समारोह को अलंकृत करेंगें.

बता दें कि 1958 में एक मानक विश्विद्यालय का दर्जा प्राप्त होने के बाद से अब तक ये संस्थान 10005 छात्रों को डिग्री से सम्मानित कर चूका है. इस बार के दीक्षांत समारोह में 14 अन्य देशों के 399 छात्र शामिल होंगे. योग्यता अनुसार छात्रों को मैडल, मेरिट और डिग्री से सम्मानित किया जाएगा. इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट वैज्ञानिकों को पुरस्कार और मेमोरियल देकर सम्मानित किया जाएगा.

उच्च उपज फसल विकसित करने में अव्वल रहा है संस्थान
संस्थान द्वारा विकसित बासमती चावल की किस्मों जैसे 1121,1509 और 1718, 1637 इतियादी को देश के लगभग 1.5 मिलियन हेक्टयर क्षेत्र में उगाया जाता है. इसी तरह संस्थान द्वारा विकसित की गयी गेहूं की किस्मों एचडी 2967, एचडी 3086 अन्य किस्मों का गेहूं इंडस्ट्री में 60 फीसद योगदान है.

दीक्षांत समारोह में जारी की जाएंगी ये किस्में:
समारोह के दौरान कुल 34  संकर किस्मों को जारी किया जाएगा. जिनमे गेहूं के 9, मक्के के 4, मटर के 2 और सोयाबीन-मूंगबीन की एक-एक किस्में शामिल की जाएगी. इस तरह सब्जियों की 11 किस्मों को शामिल किया जाएगा. फलों में आम की दो, प्यूमेलो की एक और अंगूर की एक किस्म शामिल की जाएगी.

एंटी पराली पूसा डिकम्पोजर पर होगी चर्चा:
समारोह में एंटी पराली पूसा डिकम्पोजर पर चर्चा होगी, जो फसल के अवशेषों को समाप्त करने में सक्षम है. संस्थान ने 1150.2 तन बीजों की आपूर्ति की है, जिसके बारे में विस्तार से समारोह में बताया जाएगा.

English Summary: fifty eight convocation Indian Agricultural Research Institute thursday February 13 2020
Published on: 13 February 2020, 07:16 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now