16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल PM Kisan की 23वीं किस्त चाहिए? तो जल्द ही करें यह जरुरी काम, वरना अटक जाएगा पैसा! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में उर्वरक विक्रेताओं और कंपनियों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई (Image Source-istockphoto)

पटना के कृषि भवन मीठापुर में कृषि मंत्री राम कृपाल यादव के निर्देश पर कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में उर्वरक विक्रेताओं और कंपनियों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य में उर्वरक की उपलब्धता और वितरण प्रणाली की समीक्षा की गई।

कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव ने जानकारी दी कि वर्तमान में राज्य के पास 2.84 लाख टन यूरिया का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने विक्रेताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि उर्वरकों की बिक्री केवल पूरी जांच-पड़ताल और किसानों की वास्तविक जरूरत के अनुसार ही की जानी चाहिए। उन्होंने वैकल्पिक उर्वरकों के प्रयोग को प्रोत्साहित करने की सलाह दी ताकि रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता को कम किया जा सके।

बैठक के दौरान निदेशक ने स्पष्ट किया कि किसानों को उर्वरक उचित मूल्य पर मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई थोक विक्रेता, खुदरा दुकानदार या विभाग का कोई पदाधिकारी गलत कार्य में संलिप्त पाया जाता है, तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उर्वरक निर्माता कंपनियों और थोक विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए कि उर्वरकों के साथ किसी भी अन्य उत्पाद की टैगिंग न करें।

आपूर्ति को लेकर निर्देश दिया गया कि सभी कंपनियां Freight on Rate (FOR) पर उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित करें। चूंकि वर्तमान में फसल का मुख्य सीजन नहीं है, इसलिए जिला और राज्य स्तर पर उर्वरकों के उचित भंडारण और संरक्षण के निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से 5-5 थोक विक्रेताओं और विभिन्न उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

English Summary: Fertilizer Distribution System Review Patna Meeting on Illegal Tagging
Published on: 15 April 2026, 12:20 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now