Success Story: जैविक खेती से शानदार मुनाफा कमा रही अंजू, ₹750 मासिक से ₹3 लाख सालाना आय तक का तय किया सफर Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 19 November, 2025 10:32 AM IST
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना ( Image Source - AI generate)

केंद्र सरकार किसानों की लगातार मदद कर रही है- चाहे वह खेती से जुड़ी जरूरतें हों या सब्सिडी में छूट। इसी क्रम में सरकार ने छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है, जो उनके बुढ़ापे में सहारा बनेगी। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (PM Kisan Maandhan Yojana) उन किसानों के लिए है, जो जीवनभर खेती करते हैं और वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा से वंचित रह जाते हैं। इस सरकारी योजना के माध्यम से किसानों को रिटायरमेंट के बाद नियमित आय मिलेगी, जिससे बुढ़ापे की चिंता खत्म हो जाएगी।

योजना की पेंशन किस आयु में मिलेगी?

आज के समय में हर किसी को सरकारी नौकरी मिलना संभव नहीं है। खासकर किसान, जो पूरी तरह खेती पर निर्भर होते हैं। ऐसे में उनके बुढ़ापे के लिए आय का कोई निश्चित साधन नहीं होता। लेकिन अब किसानों को घबराने की जरूरत नहीं। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत पात्र किसानों को 60 वर्ष की आयु के बाद मासिक पेंशन दी जाएगी।

कितनी मिलेगी पेंशन की सुविधा?

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को आवेदन कर हर महीने एक तय राशि जमा करनी होगी।

  • किसानों को यह राशि 60 वर्ष की आयु तक जमा करनी होगी, ताकि उसके बाद उन्हें पेंशन के रूप में इसका लाभ मिल सके।

  • जिन किसानों का नामांकन इस योजना में हो जाएगा, उन्हें ₹3,000 मासिक पेंशन सुनिश्चित रूप से दी जाएगी।

जरूरी दस्तावेज

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के लिए आवेदन करने वाले किसानों के पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए-

  • आधार कार्ड

  • बैंक खाते की पासबुक

  • भूमि के कागजात

  • पासपोर्ट साइज फोटो

आवश्यक जानकारी

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

  • किसान के पास राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के भूमि रिकॉर्ड के अनुसार दो हेक्टेयर तक की खेती भूमि होनी आवश्यक है।

  • किसान जिस आयु में आवेदन करेंगे, उसी के आधार पर प्रीमियम तय होगा, जो लगभग ₹55 से ₹200 मासिक तक होगा।

  • किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में जाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

English Summary: Farmers will get huge pension under Kisan Maandhan Yojana
Published on: 18 November 2025, 10:10 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now