Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 10 June, 2019 6:06 PM IST

झारखण्ड  के  ३०००० से भी अधिक किसानों को स्मार्ट फ़ोन देने का फैसला लिया है जी हाँ ये सच है झारखण्ड सरकार किसानों को डिजिटल बनाने की कोशिश में लगा है वैसे किसानों को अलग कर दिया गया है जिनको इस योजना का लाभ मिल चूका है और जो किसानों इ-नाम मंडी से जुड़ चुके हैं  जिन किसानों ने राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नैम) में अपना निबंधन करवाया है उन्हें इसका लाभ मिलेगा। 

विभाग ने बताया कि इस योजना में उन किसानों को शामिल नहीं किया जाएगा, जिन्हें पिछले वर्ष योजना का लाभ मिल चुका है। कृषि निदेशक रमेश घोलप ने बताया कि किसानों को जल्द ही इसका लाभ मिलेगा। इस योजना को लेकर तैयारी की जा रही है। हर दिन किसानों का नाम निबंधित किया जा रहा है, जिसके बाद पूरी जांच कर ही लाभुक को इसका लाभ मिल सकेगा।यह योजना किसानों में डिजिटल इंडिया के महत्व को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। जिससे किसान आसानी से इंटरनेट सेवा से जुड़कर अपनी समस्या का समाधान कर सकेंगे। इस योजना में लगभग 37 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। 

ई-नैम से जुड़ने से किसानों को ऑनलाइन ही खेती से जुड़ी हर जानकारी व उन्हें बेचने की जगह मिल पाएगी। उनके फसल का सही दाम भी इन्हें मिल सकेगा। किसान को डिजिटल इंडिया से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें सीखाने का भी प्रयास किया जा रहा है। कृषि निदेशक ने बताया कि मोबाइल की कीमत अगर ज्यादा रहती है तो किसानों को अपना पैसा मिलाकर लेना होगा। बाजार में कई कंपनियों के ऐसे मोबाइल सेट है जो 2000 रुपए तक मिल जाएगी। 

English Summary: Farmers will also be digital
Published on: 10 June 2019, 06:07 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now