Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 28 October, 2021 3:31 PM IST
DAP

रबी फसलों जैसे गेहूं, चना, मटर, मसूर की बोवनी का कार्य चल रहा है, परन्तु कृषकों को डी0ए0पी0 उर्वरकों की उपलब्धता नहीं हो पा रही है. इसी के मद्देनजर कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना द्वारा जिले के किसानों को सलाह दी गई है कि वो डी0ए0पी0 के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरक जैसे, एन0पी0के0 20:26:26, एन0पी0के0 12:3216 के साथ यूरिया एवं सिगल सुपर फास्फेट का प्रयोग कर सकते हैं.

दलहनी फसलों जैसे- चना, मटर, मसूर में प्रति हेक्टेयर यूरिया 45 कि0ग्रा0 सिंगल सुपर फास्फेट 300 कि0ग्रा0 एवं एम0ओ0पी0 35 कि0ग्रा0 प्रति हेक्टेयर अथवा एन0पी0के0 10:26:26  200 कि0ग्रा0 प्रति हेक्टेयर अथवा एन0पी0के0 12:32:16  160 कि0ग्रा0 प्रति हेक्टेयर का प्रयोग करें.

गेहूं (सिंचित) फसल में प्रति हेक्टेयर यूरिया 250 कि0ग्रा0, सिगल सुपर फास्फेट 375 कि0ग्रा0 एवं एम0ओ0पी0 65 कि0ग्रा0 प्रति हेक्टेयर अथवा एन0पी0के0 10:26:26 230 कि0ग्रा0 के साथ यूरिया 200 कि0ग्रा0 प्रति हेक्टेयर अथवा एन0पी0के0 12:32:16 190 कि0ग्रा0 के साथ यूरिया 220 कि0ग्रा0 प्रति हेक्टेयर का प्रयोग करें.

दलहनी फसलों जैसे चना, मटर, मसूर में जैव उर्वरक राईजोबियम से बीजोपचार 10 ग्राम प्रति कि0ग्रा0 बीज एवं ट्राईकोडर्मा एवं पी0एस0बी0 से मिट्टी उपचार 03 कि0ग्रा0 प्रति हेक्टेयर के मान से प्रयोग करें.

गेहूं एवं सरसों में एजोटोबेक्टर 10 ग्राम प्रति से बीज बीजोपचार करें. जैव उर्वरकों का प्रयोग करने पर रसायनिक उर्वरकों में 20-25 प्रतिषत तक की कमी की जा सकती है. किसान भाई नैनो तरल यूरिया 500 एम0एल0 प्रति एकड़ के मान से छिड़काव भी कर सकते हैं.

English Summary: Farmers use these fertilizers instead of DAP Fertilizer
Published on: 28 October 2021, 03:33 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now