Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 24 November, 2018 4:50 PM IST

गोवा सरकार फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए अनोखा तरीका अपनाने जा रही है. इसके लिए सरकार ने किसानों को वैदिक मन्त्र का जाप करने की सलाह दी है. बीजेपी नीत गोवा सरकार के कृषि विभाग ने कहा है कि किसानों को फसल की बेहतर पैदावार पाने के लिए 20 दिन ‘वैदिक मंत्रों’ का जाप करना होगा. इसके लिए सरकार ‘शिव योग फाउंडेशन’ और ‘ब्रहमकुमारी’ जैसी संस्थाओं से बातचीत कर रही है.

राज्य के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई और कृषि निदेशक नेल्सन फिगुऐरोडो ने हाल ही में हरियाणा के गुडग़ांव स्थित ‘शिव योग कृषि’ के प्रचारक गुरू शिवानंद जी से मुलाकात की थी. गुरु शिवानंद ने उनको इस बारे में जानकारी दी थी कि दैवीय खेती’ किसानों के लिए किस प्रकार लाभ पहुंचा सकती है. कृषि निदेशक ने कहा कि कृषि विभाग जैविक एवं पर्यावरण के अनुकूल खेती के रास्ते पर चलना चाहता है. वह लौकिक खेती के प्रचारकों तथा इसी तरह के क्रियाकलापों में भरोसा करने वाले अन्य लोगों से बात कर रहे हैं जो जैविक तरीक़े से ख़ेतीकर फसल की उपज बढ़ा सकते हैं.

गोवा सरकार के कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि किसान को इसके लिए खेत में लगातार 20 दिनों तक नियमित रूप से 20 मिनट वैदिक मंत्रों का जप करना होगा. लौकिक खेती में विश्वास रखने वालों ने दावा किया है कि इस तरह मन्त्र के जाप करने से समूचे ब्रह्मांड से ऊर्जा खींचकर खेत में पहुंच जाती है और बीजों को बेहतर तरीके से अंकुरित होने में मदद करती है और गुणवत्तापूर्ण उपज देने में सहायक होती है.

प्रभाकर मिश्र, कृषि जागरण

English Summary: Farmers of this state will increase the crop from Vedic mantras
Published on: 24 November 2018, 04:52 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now