मई के महीने की शुरुआत हो चुकी है और किसान भाइयों ने रबी फसलों की भी कटाई समाप्त कर बाजारों में अपनी फसलों को बेच दिया है. अब इस बीच किसानों के खेती की जमीन खाली पड़ी है. ऐसे में अगर किसान अगली फसलों से अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो वह उद्यान विभाग योजना के तहत अपने खेतों में आधुनिक ‘ड्रिप स्प्रिंकलर’ सिस्टम लगाकर 90% तक की भारी सब्सिडी का फायदा उठा सकते हैं, जिससे फसलों की पैदावार में भी जबरदस्त बढ़ोतरी होगी और किसान भाइयों की जेब पर भी अधिक बोझ नहीं पड़ेगा.
किन किसानों को मिलेगा अनुदान?
सरकार किसान भाइयों के के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, ताकि किसानों की लागत में कमी आ सकें और किसान अपनी फसलों से अधिक मुनाफा कमा सकें. साथ ही ‘ड्रिप स्प्रिंकलर’ सिस्टम लगवाने के लिए इस योजना के तहत सिर्फ इन किसानों को सब्सिडी की छूट दी जाएगी, जिनमें छोटे, सीमांत, अनुसूचित जाति, और महिला किसानों को ही इस सरकारी योजना का लाभ मिलेगा और यह किसान ही इस योजना में पात्र माने जाएंगे
ड्रिप और स्प्रिंकलर संयंत्रों पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?
सरकार ने इस सरकारी योजना की शुरुआत ड्रॉप मोर क्रॉप उद्देश्य के साथ की है. यानी की पानी की हर एक बूंद से ज्यादा से ज्यादा पैदावार ली मिले और इसी क्रम में अगर किसान भाई ड्रिप इरिगेशन और स्प्रिंकलर सिस्टम (फुहारा सिंचाई) को अपनाते हैं, तो इस टेक्नोलॉजी की मदद से वह कम समय में अधिक काम कर सकते हैं और साथ ही उद्यान विभाग इस पर 90% तक की सब्सिडी दे रहा, जिससे किसानों की उपज में बढ़ोतरी होगी और मुनाफे की संभावना बढ़ेगी.
ड्रिप और स्प्रिंकलर संयंत्रों से किसानों को क्या फायदे होंगे?
आज के समय जिस तरह है से नई-नई टेक्नोलॉजी आ रही है उतना ही किसानों के लिए खेती-बाड़ी के काम बेहद आसान हो गए है और इसी क्रम में ड्रिप इरिगेशन और स्प्रिंकलर सिस्टम (फुहारा सिंचाई) किसानों का साथी बनकर आया है, जिसकें इस्तेमाल से किसानों को होंगे ये फायदे-
-
अगर किसान भाई ड्रिप सिस्टम से अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं, तो इस सिस्टम से पौधों की जड़ों तक पानी पहुंचेगा और इसका यह लाभ होगा की खाद और पानी की बर्बादी नहीं होगी.
-
किसानों की ढलान वाली जमीन या रेतीली मिट्टी है तो स्प्रिंकलर सिस्टम उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं इसकी मदद से फसलों में पानी का छिड़काव बारिश की तरह काम करता है, जिससे फसल की बढ़ोतरी तेजी से होती है. अधिक उत्पादन मिलने की संभावना बढ़ जाती है.
कैसे करें आवेदन?
अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इस सरकारी अनुदान के लिए उद्यान विभाग ने आवेदन करने के लिए खिड़की खोल दी है. यानी की किसान भाई उद्यान विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और योजना का लाभ उठा सकते हैं.
इसके अलावा, किसान आवेदन करने के दौरान इन जरुरी दस्तावेजों को साथ लें जाना न भूलें, जिनमें- आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी और जमीन के कागजात जैसे खतौनी और एलपीसी का होना बेहद ही जरुरी है.
लेखक: रवीना सिंह