जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 28 April, 2026 12:55 PM IST
इनपुट अनुदान योजना (Image Source-AI generate)

देश में किसान भाई बड़े पैमाने पर खेती-बाड़ी करते है, लेकिन इसी बीच बेमौसम का कहर उनकी फसलों पर टूट पड़े, तो किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ जाता है. इसी प्रकार मार्च के महीने की बेमौसम बारिश, आंधी, तूफान, ओलावृष्टि होने के कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा उनकी फसलें खराब हो गई और इसी के चलते बिहार सरकार ने किसानों के हित में बड़ा कदम उठा इनपुट अनुदान योजना'  Krish Input Anudan Yojana की शुरुआत की, ताकि मौसम से प्रभावित फसल नुकसान की भरपाई की जा सकें. आइए आगे इसी क्रम में जानते हैं योजना में कैसे और कब तक कर सकते हैं आवेदन.

कितने जिलों के किसानों को मिलेगा योजना का लाभ

बिहार सरकार द्वारा शुरु की गई कृषि इनपुट अनुदान योजना 2026 के तहत उन किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा जिन किसान भाइयों की फसल बाढ़/आंधी में खराब हो गई थी. ऐसे में फसल नुकसान का लाभ सिर्फ 13 जिलों के ही किसान भाइयों को ही मिलेगा. साथ ही इस योजना के तहत 88 प्रखंडों और 1484 पंचायतों को चयनित किया है.

किन जिलों के किसानों को मिलेगा योजना का फायदा?

बिहार सरकार द्वारा शुरु का गई कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत इस सरकारी योजना का लाभ केवल 13 जिलों के किसानों को ही मिलेगा जिनमें हैं- सहरसा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, अररिया, बेगूसराय, मधुबनी, पूर्णिया, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, दरभंगा, सुपौल और भागलपुर. इन जिलों के किसान ही इस कल्याणकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं.

कितना मिलेगा अुनदान?

इस सरकारी योजना के तहत किसानों को इस प्रकार से अनुदान राशि की सहायता दी जाएगी-

प्रति हेक्टेयर सब्सिडी राशि-

  • गैर सिंचाई वाली फसल भूमि- 8,500 की मदद मुहैया कराई जाएगी.

  • सिंचित फसल क्षेत्र - ₹17,000 हेक्टेयर 

  • बारहमासी फसलों पर-  ₹22,500 हेक्टेयर तक सब्सिडी मिलेगी.

इसके अलावा, किसानों को मिलने वाली न्यूनतम सब्सिडी कुछ प्रकार मुहैया कराई जाएगी- गैर सिंचाई वाली फसल भूमि पर 1,000 सिंचित फसल क्षेत्र पर 2,000 वहीं, बारहमासी फसलों पर 2,500 तक अनुदान प्रदान किया जाएगा.

आवश्यक दस्तावेज क्या है?

अगर आप इस सरकारी योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो आपके पास इन दस्तावेजों का होना बेहद ही जरुरी है, जिनमें है आधार कार्ड, पंजीकरण संख्या (DBT नंबर), एलपीसी या अद्यतन लगान रसीद (रैयत किसानों के लिए और स्वघोषित प्रमाण पत्र गैर-रैयत किसानों के लिए, जिसे जनप्रतिनिधि द्वारा प्रमाणित किया जाना चाहिए. तभी किसान भाई इस योजना में शामिल हो सकते् हैं.

कैसे करें योजना में आवेदन?

अगर आप इस योजना में इच्छुक है तो इस योजना में शामिल होने के लिए DBT Agriculture Bihar पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आसानी से आवेदन कर सकते हैं और सरकारी सब्सिडी का लाभ पा सकते हैं. इसके अलावा, किसान अधिक जानकारी या फिर सहायता के लिए किसान कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर 18001801551 पर संपर्क कर सकते हैं.

आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

बिहार सरकार द्वारा शुरु की गई  कृषि इनपुट अनुदान योजना फसल नुकसान की भरपाई करने के लिए लाई गई, ताकि इस योजना के तहत नुकसान झेल रहे किसानों की कुछ मदद हो जाए. ऐसे में अगर आप भी इस योजना का फायदा उठाना चाहते हैं, तो 5 मई 2026 तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Farmers Crop damage Compensation Krishi Input Anudan Scheme Apply Soon Last date
Published on: 28 April 2026, 01:01 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now