RFOI Award 2025: UP के सफल किसान मनोहर सिंह चौहान को मिला RFOI अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI - First Runner-Up: सफल किसान लेखराम यादव को MFOI Awards 2025 में मिला RFOI-फर्स्ट रनर-अप अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI Award 2025: केरल के मैथ्यूकुट्टी टॉम को मिला RFOI Second Runner-Up Award, 18.62 करोड़ की सालाना आय से रचा इतिहास! Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 15 November, 2025 5:12 PM IST
बांस की खेती पर मिलेगी बंपर सब्सिडी (Image Source - Freepik)

किसान भाइयों के लिए आज हम ऐसी फसल की जानकारी लेकर आए हैं, जिसका उपयोग आज के समय में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। फर्नीचर, कागज, सजावटी सामान और अन्य कई उत्पाद बांस की लकड़ी से बनाए जाते हैं। इस लकड़ी की मांग साल भर बनी रहती है। हम बात कर रहे हैं बांस की. अगर किसान बांस की खेती (Bamboo Farming) करते हैं, तो वे 40 साल तक लगातार उपज प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, बांस की खेती पर सरकार भी अधिक सब्सिडी की छूट दे रही है, जिससे किसानों को बड़ा लाभ हो रहा है।

कब करें बांस की खेती?

बांस की खेती के लिए नवंबर का महीना सबसे उचित माना जाता है। इस समय तापमान सामान्य रहता है - न ज्यादा गर्म और न ज्यादा ठंडा, जिससे बांस के पौधों की बढ़ोतरी तेजी से होती है और किसानों को इस फसल से अच्छा उत्पादन मिलता है। साथ ही इस मौसम में फसल में कीट और दीमक लगने का खतरा भी कम रहता है।

बांस की खेती में ज्यादा मेहनत की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि इसे सिंचाई की ज्यादा जरूरत नहीं होती और थोड़ी देखभाल में किसान सालों तक अच्छी कमाई कर सकते हैं।

कम खर्च, बड़ा मुनाफा

बांस की खेती में ज्यादा जमीन या बड़ी पूंजी की आवश्यकता नहीं होती। किसान इसे खेत की मेड़, खाली जगह या बाउंड्री पर भी लगा सकते हैं। अगर एक बार पौधा तैयार हो जाए, तो थोड़ी देखभाल से यह 40 साल तक लगातार उत्पादन देता है।

  • एक एकड़ में किसान लगभग 400 बांस के पौधे लगा सकते हैं।

  • इस फसल की कटाई 5वें साल से शुरू होती है।

  • एक एकड़ से लगभग 2400-2500 बांस प्राप्त होते हैं।

  • मौजूदा बाजार दरों के अनुसार किसान ₹70,000 से ₹1 लाख तक सालाना लाभ कमा सकते हैं।

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

सरकार किसानों को बांस की खेती के लिए राष्ट्रीय बांस मिशन (National Bamboo Mission) के तहत प्रोत्साहित कर रही है ताकि अधिक से अधिक किसान इस खेती को अपनाएं और बांस का उत्पादन बढ़े।

  • किसान अगर बांस की खेती करना चाहते हैं और सब्सिडी का लाभ उठाना चाहते हैं, तो वे नजदीकी वनमंडल अधिकारी या कृषि विभाग कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

  • सरकार 50% तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है।

  • इस योजना में राज्य सरकार प्रति पौधा तीन साल तक ₹120 की सहायता राशि देती है:

  1. पहले साल ₹60

  2. दूसरे साल ₹36

  3. तीसरे साल ₹24

English Summary: Farmers can earn good profits from bamboo cultivation and government is providing subsidy up to 50 percent
Published on: 15 November 2025, 05:25 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now