PM Kisan की 21वीं किस्त का इंतज़ार आखिरकार खत्म, 19 नवंबर को करोड़ों किसानों के खातों में जारी होगी किस्त Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान Gopal Ratna Awards 2025: राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025 की घोषणा, डेयरी किसानों को मिलेगा 5 लाख रुपये तक का सम्मान किसानों को बड़ी राहत! अब ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम पर मिलेगी 80% सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ जायटॉनिक नीम: फसलों में कीट नियंत्रण का एक प्राकृतिक और टिकाऊ समाधान Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 19 November, 2025 12:16 PM IST
किसानों को बीजों पर मिलेगी 50% तक की सब्सिडी ( Image Source - AI generate)

उत्तर प्रदेश सरकार ने रबी सीजन 2025-26 की शुरुआत में किसानों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने राज्य के सभी जिलों में रबी सीजन के बीजों पर 50% तक सब्सिडी देने का फैसला किया है, जिससे लाखों किसानों को बड़ा लाभ होगा और उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे ये बीज उच्च गुणवत्ता के होंगे, जिससे किसानों को अच्छी पैदावार मिलेगी और फसलों के बेहतर दाम मिलेंगे। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने क्या कहा?

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों के हित में यह बड़ा कदम उठाया है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके और वे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि रबी सीजन में सभी जनपदों के राजकीय बीज भंडारों पर गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर और तिलहन फसलों के बीज रियायती दरों पर उपलब्ध करा दिए गए हैं, जहां से किसान इन बीजों को खरीद सकते हैं।

किन फसलों पर मिलेगा अनुदान?

सरकार ने रबी सीजन की उन्नत किस्मों का चयन किया है, जिनके बीजों पर सब्सिडी दी जा रही है। ये सभी फसलें भारत में व्यापक रूप से खेती की जाती हैं और किसानों को अच्छा मुनाफा देती हैं। इस बार किसानों को बीजों पर सब्सिडी के कारण दोगुना लाभ मिलने वाला है।

सब्सिडी इन फसलों पर उपलब्ध है-

  • गेहूं

  • जौ

  • चना

  • मटर

  • मसूर

  • सरसों

  • तोरिया

  • अलसी

कितनी कीमत पर मिलेंगे बीज?

  • प्रमाणित बीजों में गेहूं, जौ, चना और मसूर पर ₹4,680 से ₹11,050 प्रति क्विंटल की कीमत पर 50% सब्सिडी मिलेगी।

  • आधारभूत बीजों पर भी इसी तरह का लाभ दिया गया है, जिससे किसानों की कुल लागत लगभग आधी रह जाएगी।

  • तोरिया, सरसों, रायड़ा और अलसी जैसी तिलहनी फसलों पर भी ₹5,400 तक की सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है।

  • यह योजना किसानों की खेती की लागत कम करने, उत्पादन बढ़ाने और उनकी आय में सुधार लाने में मदद करेगी।

सरकार ने यह कदम क्यों उठाया?

सरकार का उद्देश्य किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना है। इस निर्णय के पीछे मुख्य कारण हैं—

  • खेती की लागत कम करना

  • उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता बढ़ाना

  • दलहन व तिलहन फसलों का उत्पादन बढ़ाना

  • विदेशों से आयात पर निर्भरता घटाना

  • किसानों की आमदनी बढ़ाना

English Summary: Farmers are getting up to 50 Percent subsidy on seeds of Rabi season crops
Published on: 18 November 2025, 10:39 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now