Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 22 February, 2021 5:16 PM IST

भले ही पुलिस अब जांच में जुट चुकी हो, लेकिन अभी यह पूरा मामला पुलिस समेत किसान नेताओं के लिए गंभीर बन चुका है कि आखिर यह सब कौन करवा सकता है. बता दें कि किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसान नेता जसतेज सिंह  संधू पर किसी अज्ञात शख्स ने जानलेवा हमला कर दिय. फिलहाल, हमले में किसान नेता बाल-बाल बच गए, लेकिन इस हमले के बाद से आंदोलनकारी किसानों के लिए यकीनन अब यह पूरा प्रकरण चिंता का सबब बुन चुका है. 

बताते चलें कि सोमवार को करीब 9 बजे किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे किसान नेता जसतोस सिंह संधू पर बाइक सवार लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट चुकी है. जब उन पर यह हमला हुआ था तो उस वक्त वे कार में अकेले थे. फिलहाल, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर कौन थे वे लोग, जिन्होंने किसान नेता को अपनी गलियों का शिकार बनाने की नाकाम कोशिश की है. फिलहाल, पुलिस कई एंगल से इस मामले की जांच में जुट चुकी है.

रोष में किसान

बता दें कि किसान नेता पर हुए इस हमले के बाद से अब आंदोलनकारी किसान रोष में हैं। आंदोलनकारी किसान पुलिस से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं.

गौरतलब है कि पिछले कई  महीनों से किसान कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. आंदोलनकारी किसान सरकार से इन कानूनों को वापस लेने की  मांग कर रहे हैं, मगर सरकार का साफ कहना है कि वे इस कानूनों  किसी भी कीमत पर वापस नहीं लेगी. बहरहाल, अब  किसानों का यह आंदोलन कहां जाकर विराम लेता है. यह तो फिलहाल आने वाला वक़्त ही बताएगा. 

English Summary: Farmer leader were attacked while involving in farmer protest
Published on: 22 February 2021, 05:26 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now