देशभर के किसानों के लिए अहम अपडेट सामने आ रही है. सरकार ने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को यह स्पष्ट कर दिया है कि अब इस योजना का लाभ उठाने के लिए फार्मर आईडी (Farmer ID) होना बेहद जरुरी है. यदि अगर किसान बिना फार्मर आईडी के पाया जाता है, तो उससे पीएम किसान योजना की किस्त के अलावा, अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएंगा. आइए पढ़ें पूरी खबर.
सरकार के क्या नए निर्देश है?
सरकार के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार 15 मई 2026 के बाद बिना फार्मर आईडी के किसानों को कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा. इसमें उर्वरक (खाद), बीज पर मिलने वाली सब्सिडी, कृषि उपकरणों पर छूट और अन्य सरकारी सहायता शामिल हैं. इतना ही नहीं, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त भी बिना इस आईडी के रुक सकती है.
क्या है फार्मर आईडी?
फार्मर आईडी एक प्रकार की डिजिटल पहचान है, जिसमें किसान से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं. इसमें किसान की जमीन का पूरा विवरण दर्ज होता है. किसान की फसल की जानकारी, बैंक खाता विवरण, आधार और अन्य पहचान संबंधी जानकारी फार्मर आईडी में मौजूद होती है. साथ ही इस आईडी का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ सही और पात्र किसानों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे.
क्यों जरूरी है यह आईडी?
फार्मर आईडी को लागू करने के पीछे सरकार का मकसद केवल योजनाओं का वितरण नहीं, बल्कि पूरे कृषि सिस्टम को डिजिटल और पारदर्शी बनाना है. इसके जरिए-
-
फर्जी लाभार्थियों को रोका जा सकेगा
-
सब्सिडी का सही उपयोग सुनिश्चित होगा
-
किसानों की वास्तविक जरूरतों का डेटा तैयार होगा
-
सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग आसान होगी
फार्मर आईडी से किन सुविधाओं का मिलेगा लाभ?
किसान अगर फार्मर आईडी बनवाते हैं तो वह सरकारी योजनाओं के अलावा, अन्य सरकारी सुविधा का भी लाभ उठा सकेंगे जो कुछ इस प्रकार-
-
किसान अपनी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बिक्री कर सकेंगे
-
फार्मर आईडी की मदद से किसानों को यह फायदा होगा की वह फसल बीमा योजना का लाभ भी ले सकते हैं
-
फार्मर आईडी की मदद से कृषि ऋण (लोन) प्राप्त आसानी से किया जा सकता है और प्राकृतिक आपदा में मुआवजा भी समय पर किसानों को मिलेगा
-
अगर किसान फार्मर आईडी बनवा लेते हैं तो खाद और बीज की खरीद आसानी से कर सकते हैं
इसके साथ सरकार खाद की बिक्री को भी इस आईडी से लिंक करने की तैयारी कर रही है, जिससे कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके
ऐसे बनवाएं फार्मर आईडी?
-
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी है और फार्मर आईडी बनवाना चाहते हैं, तो आप सबसे पहले अपने नजदीकी पंचायत या CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाएं
-
फार्मर आईडी बनवाने के लिए आधार कार्ड और बैंक पासबुक साथ लेकर जाएं और जमीन से जुड़े दस्तावेज जमा करें
-
इसके बाद बायोमेट्रिक या OTP के जरिए सत्यापन करें और रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर आपको यूनिक फार्मर आईडी मिल जाएगी
लेखक: रवीना सिंह