जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग ये हैं अरहर की टॉप 3 उन्नत किस्में, देगी बंपर उत्पादन और होगी तगड़ी कमाई, जानें अन्य विशेषताएं Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 May, 2026 6:25 PM IST
Farmer ID नहीं बनी तो हो सकता है नुकसान (Image Source-AI generate)

बिहार के किसानों के लिए ताजा खबर सामने आ रही है और यह खबर उन किसान भाइयों के लिए बहुत ही जरुरी है, जो पीएम किसान योजना, फसल बीमा योजना में शामिल है और योजना का लाभ उठा रहे हैं. ऐसे में राज्य सरकार ने मधुबनी जिले के किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अभियान को तेज कर दिया है. अगर इस दौरान कोई किसान बिना फार्मर आईडी Farmer ID  के योजना का लाभ लेता पाया जाता है, तो उसको सरकारी योजना से बाहर कर दिया जाएगा और वह किसान इन योजनाओं का फायदा नहीं उठा सकेंगे.

बता दें कि जिले में यह अभियान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की एग्री स्टैक परियोजना (Agri Stack Project) के तहत चलाया जा रहा है.

जिले में अब तक कितने किसानों की रजिस्ट्री हुई है?

बिहार के मधुबनी जिले के किसानों के लिए राज्य सरकार ने फार्मर आईडी जरुरी कर दी है. इस आईडी के बिना किसानों को कोई भी सरकारी सहायता नहीं मिलेगी और अब तक कृषि एवं राजस्व विभाग के संयुक्त प्रयास से मधुबनी जिले में 1,74,853 किसानों का Farmer ID बनाया जा चुका है. प्रशासन का लक्ष्य है कि 30 जून से पहले अधिक से अधिक किसानों को इस अभियान से जोड़ा जाए.

सरकारी योजनाओं से सीधे जुड़ेगी Farmer ID

प्रशासन के अनुसार Farmer ID किसानों की एक डिजिटल पहचान होगी, जिसमें आधार नंबर, बैंक खाता और जमीन से जुड़े रिकॉर्ड को लिंक किया जाएगा. इससे किसानों की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी और सरकारी सहायता सीधे उनके खाते में पहुंच सकेगी.

अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में पीएम किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, खाद-बीज वितरण और राहत राशि जैसी योजनाओं में Farmer ID अहम भूमिका निभाएगी. यदि किसी किसान की रजिस्ट्री नहीं होती है, तो उसे योजनाओं का लाभ मिलने में देरी या रुकावट आ सकती है.

कब तक CSC सेंटर पर करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन?

अगर आप भी पीएम किसान योजना या फिर किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो आप 30 जून के अंदर ही किसान स्वयं भी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से Farmer Registry करा सकते हैं. इसके लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण और जमीन से जुड़े दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा.

पीएम किसान योजना के लाभार्थी और जमाबंदीधारी किसान विशेष शिविरों में पहुंचकर भी आसानी से अपना Farmer ID बनवा सकते हैं. 

किसानों के लिए क्यों जरूरी है Farmer ID?

किसान भाइयों के लिए सरकार ने Farmer ID इसलिए जरुरी कर दी है, क्योंकि कई ऐसे अपात्र किसान थे, जो सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे थे, इसी को देखते हुए सरकार ने यह अहम कदम उठाया. साथ ही बता दे कि Farmer Registry कृषि क्षेत्र में डिजिटल सुधार की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी. इससे किसानों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिलेगा और फर्जीवाड़े पर भी रोक लगेगी.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Farmer Id Mandatory for Pm Kisan and Crop insurance
Published on: 11 May 2026, 06:37 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now