Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 29 March, 2023 10:40 AM IST
समांथा ने किया नरिश यू स्टार्टअप में निवेश

हैदराबाद स्थित फूड स्टार्टअप नरिश यू में मशहूर अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु ने निवेश किया है. नरिश यू के को-फाउंडर कृष्णा रेड्डी ने मीडिया को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि सामंथा का निवेश नरिश यू के 2 मिलियन डॉलर के सीड फंडिंग के हिस्से के रूप में आता है.

कृष्णा रेड्डी ने ETRetail को जानकारी देते हुए बताया कि ये निवेश $2 मिलियन सीड राउंड का एक हिस्सा है, जिसे जनवरी में ब्रांड ने उठाया था और यह ब्रांड के पोस्ट-मनी वैल्यूएशन को 65 करोड़ रुपये तक ले जाता है.

बता दें कि सीड फंडिंग में निवेश करने वाले अन्य लोगों में ट्रायम्फ ग्रुप के वाई जनार्दन राव, डार्विनबॉक्स के सह-संस्थापक रोहित चेन्नामनेनी, जेरोधा के संस्थापक निखिल कामथ, गृहास के सह-संस्थापक अभिजीत पई और KIMS अस्पताल के सीईओ अभिनय बोलिनेनी शामिल हैं.

हैदराबाद स्थित फूड स्टार्टअप नरिश यू ब्रांड इन फंडों का मुख्य रूप से तीन क्षेत्रों में इस्तेमाल करती है. इसमें अनुसंधान एवं विकास, बिक्री और विपणन में उपयोग करने की योजना शामिल है.

ये भी पढ़ेंः कृषि जागरण ने एग्री बजट पर विशेष सत्र का किया आयोजन, कई कृषि विशेषज्ञ रहे शामिल

नरिश यू ने अपने डेयरी सेक्टर को बढ़ाने के लिए कई प्रोडक्ट को लॉन्च किया है जिसमें प्लांट-बेस्ड, वीगन और लैक्टोज-फ्री दूध के विकल्प शामिल है. इसके साथ ही हाल ही में नरिश यू ने भी मोटे अनाज को बढ़ावा दिया है. जिसमें मिलेट एमएलके के दो फ्लेवर ओरिजिनल और चॉकलेट शामिल है. नरिश यू के उत्पाद इसकी वेबसाइट और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे अमेज़न, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट पर उपलब्ध हैं. इसके साथ ही नरिश यू ब्रांड के उत्पाद केरल, दिल्ली और मुंबई जैसे बाजारों में भी मिलते हैं.

English Summary: Famous actress Samantha invests in superfood startup Nourish You
Published on: 29 March 2023, 10:41 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now