Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 October, 2022 11:18 AM IST
EPFO के नियमों के मुताबिक लगातार 10 साल तक जॉब करने के बाद कर्मचारी पेंशन का हकदार हो जाता है. (प्रतीकात्मक फोटो-सोशल मीडिया)

इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए केवल एक ही शर्त है जिसे प्राइवेट कर्मचारियों को पूरा करना होता है. अब सवाल उठता है कि अगर कर्मचारी ने दो अलग संस्थानों में पांच-पांच साल काम किया है, तो फिर क्या होगा? या फिर दो नौकरी के दौरान उसने दो साल का ब्रेक भी लिया है. ऐसे में क्या कर्मचारी पेंशन के लिए हकदार हो पाएगा?

प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों की सैलरी का एक बड़ा हिस्सा PF के तौर पर कटता है, यह हर महीने कर्मचारी के पीएफ अकाउंट में डिपॉजिट हो जाता है. नियम के मुताबिक कर्मचारी की बेसिक सैलरी+DA का 12 फीसदी हिस्सा हर महीने PF अकाउंट में जमा होता है. इसमें कर्मचारी का पूरा हिस्सा EPF में जाता है, जबकि नियोक्ता का 8.33 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में जाता है और 3.67 प्रतिशत हर महीने EPF योगदान में जाता है.

पेंशन प्राप्त करने के लिए ये है फॉर्मूला

EPFO के नियमों के मुताबिक लगातार 10 साल तक जॉब करने के बाद कर्मचारी पेंशन का हकदार हो जाता है. इसमें शर्त केवल यही है कि नौकरी की अवधि 10 साल पूरी होनी चाहिए. 9 साल 6 महीने की सर्विस को भी 10 साल के बराबर माना जाता है. अगर इस अवधि से यानी का नौकरी का समय साढ़े नौ साल से कम है, तो फिर उसे नौ साल ही गिना जाएगा. ऐसी स्थिति में कर्मचारी पेंशन अकाउंट में जमा राशि को रिटायरमेंट से पहले भी निकाल सकते हैं. इस स्थिति में कर्मचारी पेंशन के हकदार नहीं होते.

ये भी पढ़ें- Kisan Pension Scheme: किसान सिर्फ 200 रुपए के निवेश में पाएं 3000 की पेंशन, ऐसे करें आवेदन

ये होता है EPFO का नियम

पेंशन पात्र होने के लिए EPFO नियम के अनुसार , नौकरी में गैप के बावजूद कुल नौकरी की अवधि को जोड़कर 10 साल का टेन्योर पूरा किया जाता है. लेकिन शर्त ये है कि प्रत्येक नौकरी में कर्मचारी अपना UAN नंबर ना बदले. यानी पेंशन के लिए 10 साल नौकरी की अवधि सिंगल UAN नंबर पर ही होनी चाहिए.  

English Summary: EPS rule allow private employee to get pension despite job gap
Published on: 29 October 2022, 11:31 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now