Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 23 March, 2019 12:31 PM IST

केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं मे से एक 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम' की दूसरी क़िस्त भेजने की अनुमति चुनाव आयोग ने दे दी है. योजना की दूसरी क़िस्त भेजने के लिए चुनाव आयोग ने कुछ शर्त लगाई है. चुनाव आयोग ने आदेश जारी किया है कि पीएम किसान योजना की दूसरी क़िस्त उन्हीं किसानों को भेजी जाएगी जो रजिस्ट्रेशन आचार संहिता लागू होने से पहले करा चुके है. सरकार के आदेशनुसार योजना की दूसरी क़िस्त 1 अप्रैल को किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेज दी जाएगी. इस बात की जानकारी केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दी.

योजना के तहत किसानों को नकद राशि मिल रही है. यही वजह है कि विपक्षी पार्टी इसे अपना चुनावी मुद्दा बना रही है. विपक्षी पार्टीयों का कहना है कि बीजेपी सरकार इस योजना के सहारे किसानों के वोटों को खरीदना चाहती है. पीएम किसान स्कीम की शुरूआत प्रधानमंत्री मोदी ने 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से की. 24 फरवरी के ही दिन पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम ने ट्वीट करते हुए कहा था कि आज वोटों के लिए नकदी दिवस है. आज से ही बीजेपी सरकार किसान को आधिकारिक रूप से वोटों के लिए रिश्वत देना शुरू कर देगी. शर्म की बात तो यह है कि चुनाव आयोग भी वोटों की इस रिश्वत को रोकने में विफल है.

कृषि मंत्रालय ने दूसरी किस्त जारी करने के लिए चुनाव आयोग से आचार संहिता लगने के बाद अनुमति मांगी थी. मोदी सरकार द्वारा किसानों को नकद राशी देने वाली योजना चुनाव आचार संहिता के फेर में फंसती नजर आ रही थी. शेखावत के मुताबिक करीब सवा सात करोड़ किसानों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है. 4.75 करोड़ किसानों का पहले से रजिस्ट्रेशन है. इस योजना के तहत पौने पांच करोड़ किसानों ने आवेदन किया है. दो करोड़ से अधिक किसानों के अकाउंट में 2000 रुपये की सहायता राशि भेजी जा चुकी है.

English Summary: election commission give Approval for release of second installment of PMKisan
Published on: 23 March 2019, 12:35 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now