Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 29 December, 2020 7:13 PM IST
2020 में पाकिस्तान के साथ खराब रहे भारत के संबंध

जब से भारत ने पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद किया है तबसे वहां के हालात खराब होते जा रहे हैं. पड़ोसी देश में इन दिनों महंगाई सातवें आसमान पर जा चुकी है. महंगाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां एक अंडा 30 रुपए की कीमत में मिल रहा है, जबकि चीनी के भाव 104 रुपए किलो हो चुके हैं.

पाकिस्तान के अखबार द डॉन की एक खबर के मुताबिक, भारत से व्यापार बंद करने के बाद वहां कोरोना काल में लोगों को खान-पान में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. गौरलतब है कि इस साल पड़ोसी देश पाकिस्तान में गेहूं की कीमत में भी उछाल आया है. फिलहाल वहां 60 रुपए किलो गेहूं की खरीददारी हो रही है.

भारत ने छीना था मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा

बता दें पलुवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया था. जिसके कारण पाकिस्तान को मिल रहे कई उत्पादों पर तरजीह को समाप्त कर दिया गया था. इसी तरह इस साल दोनो ही देशों के मध्य राजनीतिक लड़ाईयां भी खूब हुई. पुलवामा के जवाब में बालाकोट करना पाकिस्तान को रास नहीं आया और उसने भी अपनी तरफ से भारत-पाक व्यापार पर बंदिशे लगाई.

 

2020 में पाकिस्तान के साथ खराब रहे भारत के संबंध

इस साल भारत पाकिस्तान के संबंध सुधरने की जगह खराब हुए हैं. पाकिस्तान पिछले साल अनुच्छेद 370 को जम्मू-कश्मीर से हटाने पर अब तक निराश है. इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित किए जाने के बाद दोनो देशों के व्यापार पर फर्क पड़ा है.

ध्यान रहे कि भारत-पाकिस्तान के मध्य कई चीज़ों का व्यापार होता है. पाकिस्तान हर साल भारत से बड़ी संख्या में सब्जियां, रसायन उत्पाद, कपड़े, दूध, नारियल और खाद्य सामग्री खरीदता है.

आटे-चीनी के दाम घटाने को लेकर हो रही है बैठकें

फिलहाल पाकिस्तान में महंगाई को कम करने के लिए मंत्रियों की बैठके हो रही है. वहां इस बात पर गौर किया जा रहा है कि क्या भारत के साथ व्यापार पॉलिसी को लचीला बनाने से कीमतें कुछ होंगी.

English Summary: Economy faltering in pakistan after india close business Egg prices spike
Published on: 29 December 2020, 07:18 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now