Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 10 July, 2025 9:13 AM IST
दिल्ली में भूकंप के झटके (सांकेतिक तस्वीर)

आज गुरुवार सुबह करीब 9 बजकर 5 मिनट पर दिल्ली-NCR के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. दिल्ली के ग्रीन पार्क, हौज खास, साकेत, लाजपत नगर और अन्य क्षेत्रों में लोगों ने कंपन महसूस की. इसके अलावा  नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, भिवानी, झज्जर और बहादुरगढ़ सहित कई इलाकों में यह झटके महसूस किए गए और कई लोग घबराकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए. हालाँकि अब तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है.

भूकंप के झटके करीब 10 सेकंड तक जारी रहे. भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर ज़िला बताया गया है और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई. भूकंप का केंद्र और तीव्रता को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने झटकों की जानकारी साझा की है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा जल्द ही विस्तृत जानकारी जारी किए जाने की संभावना है.

दिल्ली पहले से ही भूकंप संभावित क्षेत्र में आती है, इसलिए इस तरह के झटके चिंता का कारण बनते हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांत रहें और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें.

English Summary: earthquake jolts delhi ncr earth shook green park hauz khas latest news Update
Published on: 10 July 2025, 09:16 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now