खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 24 March, 2020 12:34 PM IST

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की सबसे ज्यादा मार किसानों पर दिख रहा है. बता दें, देश की जितनी भी बड़ी मंडियां हैं, सब बंद पड़ी हैं. तो किसान अब अपने फसल को बेचे तो कहां बेचे. इतना ही नहीं, अब तो राजस्थान सरकार ने सरसों, चना और गेहूं की फसल की समर्थन मूल्य पर खरीद अग्रिम आदेश तक रोक दी है. बता दें इस समय किसानों की सभी फसलें लगभग पक गई हैं. अगर किसान इन फसलों को बेचेगा नहीं तो वह कर्ज कैसे (क्योंकि राज्य के अधिकतर किसान ऋण लेकर खेती करते हैं) चुकाएगा. अगर समय पर कर्ज नहीं चुकाएगा तो ब्याजदर ज्यादा लगेगी. बता दें राज्य का किसान पहले से ही बेमौसम बारिश और ओलों की मार झेल रहा है, अब फसलों की बिक्री पर रोक लगाना किसानों के लिए चिंता का बिषय हो गया है.

बता दें, कोरोना वायरस संक्रमण के कारण राजस्थान में 31 मार्च तक लॉकडाउन घोषित है. जिसके चलते सभी गतिविधियां ठप हैं. सार्वजनिक परिवहन पर रोक है. वहीं समर्थन मूल्य पर दलहन और तिलहन तथा गेहूं की खरीद पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी गई है.

बता दें राजस्थान में कोटा संभाग में गेहूं की खरीद 15 मार्च से ही शुरू कर दी गई थी. इसके अलावा फसल जैसे सरसों व चना की खरीद भी कोटा संभाग में 16 मार्च से शुरू हो गई थी. किसानों के लिए इस प्रकार की सभी सुविधाएं अन्य जिलों में 1 अप्रैल से शुरू होने वाली थीं लेकिन सरकार ने इस पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है. बता दें, गेहूं की खरीद राज्य में भारतीय खाद्य निगम द्वारा की जाती है. सरसों व चने की खरीद राजस्थान सरकार की सहकारी संस्था राजफैड के माध्यम से की जाती है. अब कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए इस खरीद प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है.

English Summary: Due to Corona, government Restriction on crop support price for former croup
Published on: 24 March 2020, 12:52 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now