Success Story: जैविक खेती से शानदार मुनाफा कमा रही अंजू, ₹750 मासिक से ₹3 लाख सालाना आय तक का तय किया सफर Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 12 January, 2026 2:34 PM IST
ड्रोन छिड़काव योजना ( Image Source- Freepik)

देश के किसानों को खेती करते समय कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है अच्छी तकनीक न होने के कारण. इस प्रकार की समस्याओं को ध्यान रखते हुए बिहार के कटिहार कृषि विज्ञान केंद्र की पहल से किसान को आधुनिक खेती से जोड़ने और कृषि लागत को कम करने की दिशा में विशेष कदम उठाया है. कृषि ड्रोन छिड़काव योजना की शुरुआत करके जिसके अंर्तगत किसानों फसलों पर ड्रोन से छिड़काव कराने पर 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है और  ड्रोन संचालन को लेकर किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. आगे जानें कैसे? इस योजना में किसानों को क्या फायदा होगा.

हाई-टेक खेती से किसानों को क्या लाभ होगा?

आज की खेती में सबसे बड़ी चुनौती बढ़ती लागत और समय पर कृषि कार्य पूरा करना है. पारंपरिक तरीके से छिड़काव में जहां ज्यादा समय, श्रम और पानी लगता है, वहीं ड्रोन तकनीक इन सभी समस्याओं का समाधान बनकर सामने आई है. बिहार सरकार की यह योजना किसानों को कम खर्च में बेहतर परिणाम देने का अवसर प्रदान कर रही है.

ड्रोन के जरिए कीटनाशक, फफूंदनाशक, खरपतवारनाशी और तरल उर्वरकों का सटीक छिड़काव किया जा सकता है. इससे फसल को उतनी ही मात्रा में दवा या खाद मिलती है, जितनी वास्तव में जरूरी होती है. परिणामस्वरूप फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है और अनावश्यक रसायनों का उपयोग कम होता है.

50% अनुदान से किसानों को सीधा लाभ

अगर आप किसान है और अपने खेतों में ड्रोन से छिड़काव कराने की सोच रहे हैं, तो कृषि ड्रोन छिड़काव योजना आपके लिए एक अच्छा विकल्प है, जिसके माध्यम से आप अपने खेतों में तरल उर्वरकों का छिड़काव आसानी से करा सकते हैं. साथ ही इस योजना के तहत किसानों को सरकार 50% अनुदान की सहायता देंगी. अगर आप भी इस योजना में अप्लाई करना चाहते हैं, तो आप इस योजना में 10 एकड़ तक क्षेत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं.

किसानों को इस योजना से क्या लाभ होगा?

किसान अपनी खेत की एक एकड़ जमीन का छिड़काव मिनटों में कर सकते हैं. साथ ही ड्रोन तकनीक की सबसे बड़ी खासियत है इसकी गति जो ड्रोन मैन्युअल छिड़काव की तुलना में 50 से 60 गुना तेज काम करता है. इसकी तेज गति की सुविधा से फसलों को सही समय पर दवाई मिलती है और कीट रोगों पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है.

पानी और कीटनाशकों की बड़ी बचत

किसान अगर अपने खेतों में ड्रोन से छिड़काव करवाते हैं, तो वह 90 प्रतिशत तक पानी और 40 प्रतिशत तक कीटनाशक एवं फफूंदनाशक की बचत कर सकते हैं. इस सुविधा से किसानों की लागत कम होगी और खेत की मिट्टी भी सेहतमंद होगी.

इसके अलावा नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, एनपीके और सूक्ष्म पोषक तत्वों जैसे तरल उर्वरकों का छिड़काव भी ड्रोन के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है.  

कैसे करें आवेदन?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जाकर या फिर कृषि कार्यालय में जाकर किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. साथ ही सरकार ने इस योजना की प्रक्रिया को बेहद ही सरल बनाया है, ताकि अधिक से अधिक किसान इस योजना का फायदा उठा सकें.

English Summary: drone spraying scheme will directly benefit farmers Crop Protection and get 50 percent subsidy
Published on: 12 January 2026, 02:44 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now