देश के किसानों को ऐसी हाई-वैल्यू फसलों की तलाश रहती है, जिनकी खेती कर वह डबल मुनाफा कमा सकें. ऐसे में किसानों के लिए ड्रैगन फ्रूट Dragon Fruit यानी कमलम की खेती एक बड़ा बिजनेस मॉडल बनकर सामने आ रही है, क्योंकि इस फल की मांग सालभर बनी रहती है और इसके पीछे का कारण है. इसमें पाएं जानें वाले एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C, और फाइबर, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है, पाचन में सुधार करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है.
इसके अलावा, सरकार किसानों को इस फसल की खेती करने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है और 40% तक अनुदान की मदद प्रदान कर रही है.
इस फसल से कितने सालों तक मिलेंगे फल?
अगर आप किसान है और इस फसल की खेती करने का विचार बना रहे हैं, तो यह आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकती है. ड्रैगन फ्रूट एक कैक्टस पौधा है और अगर किसान इस फसल की बुवाई करते हैं, तो वह कम पानी और खाद की में ही 20 से 25 सालों तक फल प्राप्त कर तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं.
ड्रैगन फ्रूट की खेती से किसानों को क्या फायदा होगा?
किसान अगर इस फसल का चुनाव कर इसकी खेती करते हैं, तो इससे किसानों को कई लाभ मिल सकते हैं-
किसान अगर अपने खेतों में अनाज की पैदावार करते हैं तो आवारा पशु आकर उनकी फसलों को रौंद कर खराब कर देते हैं, लेकिन ड्रैगन फ्रूट की खेती में करने में जानवरों के नुकसान करने की संभावना कम रहती है, क्योंकि इसके पौधों में काँटें होते है और इस वजह से पशु इसे नहीं खाते और साथ जिससे किसानों का फेंसिंग का खर्च भी बच जाता है.
ड्रैगन फ्रूट की खेती में बीमारियों का भी खतरा कम रहता है, जिससे किसानों का कीटनाशकों का खर्च भी लगभग जीरों आता है. इसके अलावा, किसानों अगर इस फसल की खेती गर्मी में करते हैं, तो वह कम सिंचाई में तगड़ा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं.
कितनी मिलेगी सब्सिडी की छूट?
किसान अगर इस फसल की खेती करने में इच्छुक है और सब्सिडी का लाभ लेना चाहते हैं, तो सरकार राष्ट्रीय बागवानी मिशन (NHM) के तहत इस मदद को प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही अलग-अलग राज्यों में अनुदान की राशि 1.5 लाख से 3 लाख रुपये तक हो सकती है. यानी की साफ है किसान इस योजना के माध्यम से 40% से 60% तक की भारी सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं.
एक साल में कितनी आमदनी होगी
ड्रैगन फ्रूट की खेती कर किसान भाइयों की कमाई में इजाफा हो सकता है. अगर इस फल के मार्केट प्राइस की बात करें तो 50 से 150 रुपये तक होती है. यानी की साफ है किसान एक एकड़ में खेती कर सालाना 5 से 8 लाख रुपये तक की कमाई आराम से कर सकते हैं. साथ ही इस फसल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जितना पुराना पौधा होता है उतना ही फल देता है और किसानों की मुनाफे की संभावनाएं बढ़ जाती है.
कैसे करें आवेदन?
अगर आप इस सरकारी मदद का लाभ उठाना चाहते हैं, तो सरकारी आधिकरिक अपने नजदीकी उद्यान विभाग (Horticulture Department) या राज्य के कृषि पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठाकर 40% सब्सिडी का फायदा उठा सकते हैं.
लेखक: रवीना सिंह