कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 4 June, 2026 1:55 PM IST
ड्रैगन फ्रूट की खेती से होगी तगड़ी कमाई सरकार देगी ₹2.70 लाख तक भारी सब्सिडी (Image Source-AI generate)

अगर आप इस खरीफ सीजन में अपनी खेती से तगड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो किसान नई और लाभकारी फसलों की ओर रुख कर ड्रैगन फ्रूट, की खेती कर अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं, जिसे आज देश की सबसे तेजी से उभरती हुई नकदी फसलों में गिना जा रहा है और साथ ही किसानों की आय बढ़ाने और बागवानी फसलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री बागवानी मिशन के तहत ड्रैगन फ्रूट विकास योजना शुरू की है. इस योजना के तहत किसानों को प्रति हेक्टेयर ₹2.70 लाख तक का अनुदान दिया जा रहा है. आगे जानें कैसे मिलेगा योजना का लाभ.

किसानों के लिए क्यों खास है ड्रैगन फ्रूट?

ड्रैगन फ्रूट एक उच्च मूल्य वाली बागवानी फसल है जिसकी मांग लगातार बढ़ रही है. यह फसल कम पानी में भी अच्छी पैदावार देती है और एक बार पौधे लगाने के बाद कई वर्षों तक उत्पादन मिलता रहता है.

जहां धान, गेहूं और मक्का जैसी फसलों में हर सीजन नई बुवाई, जुताई और उर्वरकों पर खर्च करना पड़ता है, वहीं ड्रैगन फ्रूट के पौधे 15 से 20 वर्षों तक फल देते हैं. इससे किसानों को बार-बार निवेश नहीं करना पड़ता और लंबे समय तक आमदनी मिलती रहती है.

कम पानी और कम उपजाऊ जमीन में अधिक पैदावार

ड्रैगन फ्रूट कैक्टस परिवार का पौधा है, इसलिए इसे अत्यधिक सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती. ऐसे में यह फसल किसानों के लिए सही विकल्प साबित हो सकती है. साथ ही ड्रिप सिंचाई के माध्यम से कम पानी में भी इसकी खेती सफलतापूर्वक की जा सकती है. यही कारण है कि यह फसल उन क्षेत्रों के लिए भी उपयुक्त मानी जा रही है जहां पानी की उपलब्धता सीमित है.

इसके अलावा यह फसल अपेक्षाकृत कम उपजाऊ भूमि में भी अच्छी वृद्धि कर सकती है, जिससे किसानों के पास अतिरिक्त आय का एक नया विकल्प उपलब्ध हो जाता है.

कितनी होगी कमाई?

अगर किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती करते हैं, तो वह एक एकड़ क्षेत्र में लगभग 1,600 से 1,800 ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगा सकते हैं, जिसमें खेती की शुरुआती लागत लगभग ₹4 लाख से ₹6 लाख प्रति एकड़ तक आती है. ऐसे में किसानों को पूर्ण उत्पादन अवस्था में एक एकड़ से 8 से 12 टन तक फल प्राप्त हो सकते हैं. 

इसके अलावा, बाजार भाव के अनुसार किसान सालाना ₹8 लाख से ₹20 लाख तक की आय अर्जित कर सकते हैं. खर्च निकालने के बाद ₹5 लाख से ₹15 लाख प्रति एकड़ तक का शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं.

(Image Source-AI generate)

कितनी मिलेगी सब्सिडी की छूट?

ड्रैगन फ्रूट विकास योजना के तहत किसानों को प्रति हेक्टेयर कुल ₹2.70 लाख का अनुदान दिया जाएगा. यह राशि किसानों को दो चरणों में उपलब्ध कराई जाएगी.

  • पहले वर्ष: पौधरोपण और प्रारंभिक व्यवस्था के लिए ₹1.62 लाख

  • दूसरे वर्ष: रखरखाव एवं देखभाल के लिए ₹1.08 लाख

इस अनुदान से किसानों पर शुरुआती निवेश का बोझ काफी कम हो जाता है, जिससे अधिक से अधिक किसान इस खेती को अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं.

किन किसानों को मिलेगा लाभ?

योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास न्यूनतम 0.25 एकड़ और अधिकतम 5 एकड़ तक कृषि भूमि होना आवश्यक है. बिहार सरकार ने फिलहाल इस योजना के लिए राज्य के 23 जिलों का चयन किया है, जहां के किसान आवेदन कर सकते हैं.

इन जिलों में अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, गया, जमुई, कैमूर, कटिहार, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नवादा, पूर्णिया, रोहतास, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा और सीवान शामिल हैं.

ऑनलाइन कैसे करें आवेदन?

योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को उद्यानिकी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in  पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के समय आधार कार्ड, पैन कार्ड, फार्मर आईडी, बैंक खाते का विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो तथा भूमि संबंधी दस्तावेज जमा करना आवश्यक है.

यदि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो किसान राज्य सरकार की हेल्पलाइन 1800-180-1551 पर संपर्क कर सकते हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Dragon Fruit Cultivation Farmer Earn Substantial Earnings Bihar Government Offers Massive Subsidy of Rs 270000 Mukhyamantri Bagwani Mission
Published on: 04 June 2026, 02:02 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now