RFOI Award 2025: UP के सफल किसान मनोहर सिंह चौहान को मिला RFOI अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI - First Runner-Up: सफल किसान लेखराम यादव को MFOI Awards 2025 में मिला RFOI-फर्स्ट रनर-अप अवार्ड, अजय मिश्र टेनी ने किया सम्मानित RFOI Award 2025: केरल के मैथ्यूकुट्टी टॉम को मिला RFOI Second Runner-Up Award, 18.62 करोड़ की सालाना आय से रचा इतिहास! Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 20 November, 2025 4:31 PM IST
डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में किसानों की समस्या को लेकर हुआ मंथन

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (DRPCAU), पूसा, में सोमवार को आयोजित केंद्रीय अनुसंधान एवं प्रसार सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक में किसानों की समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। कुलपति डॉ. पीएस पांडे ने वैज्ञानिकों को किसानों की समस्याओं को चिह्नित कर उन पर तत्परता से काम करने और वैज्ञानिक अनुसंधान करने का निर्देश दिया है, ताकि कृषि क्षेत्र में उन्नति हो सके और किसानों की आय बढ़ाई जा सके।

वैज्ञानिक अनुसंधान पर जोर

कुलपति डॉ. पांडे ने बैठक में उपस्थित कृषि विज्ञान केंद्र (KVKs) के वैज्ञानिकों, कृषि एवं प्रसार सलाहकारों और अन्य प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान कृषि विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि किसानों की समस्याओं को चिह्नित करने और उन पर वैज्ञानिक अनुसंधान करने के बाद ही कृषि क्षेत्र में वास्तविक उन्नति हो सकती है और किसानों की आमदनी बढ़ेगी।

किसानों से सीधे संवाद पर बल

बैठक में उपस्थितअखिलेश प्रसाद सिंह, राजेश सिंह, लखनलाल राय, सरफराज आलम, रीना देवी, वीरेंद्र कुमार और अन्य प्रसार सलाहकारों ने किसानों से जुड़ी कई अहम समस्याओं को उठाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार के कृषि रोड मैप में किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं को जगह नहीं मिल पाई है।

बीज की उपलब्धता: किसानों को सरल तरीके से शुद्ध और उच्च गुणवत्ता वाले बीज नहीं मिल पाना एक बड़ी समस्या है।

फसल नुकसान का मुआवजा: किसानों को फसल खराब होने पर सही मुआवजा नहीं मिल पाता।

अन्य समस्याएं: जलवायु परिवर्तन, सिंचाई, कीटों का प्रकोप, और लोच आदि फलों के पेड़ों की सुरक्षा जैसी समस्याएँ भी सामने आई।

कुलपति डॉ. पांडे ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, कृषि विज्ञान केंद्रों को इन समस्याओं पर फोकस करते हुए अनुसंधान एवं प्रदर्शन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने कृषि अनुसंधान को KVKs के माध्यम से किसानों तक पहुंचाएगा।

समाधान का भरोसा

कुलपति ने सभी जनप्रतिनिधियों और प्रसार सलाहकारों को समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि KVKs को किसानों की समस्याओं को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

English Summary: Dr. Rajendra Prasad Central Agricultural University Discussion on farmers problems
Published on: 20 November 2025, 04:37 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now