Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 25 November, 2026 4:34 PM IST

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली के गुरुग्राम के शिकोहपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के  विशेषज्ञ डॉ. भरत सिंह को उनके द्वारा कृषि क्षेत्र में किये गये सराहनीय कार्यों के लिए "लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड-2026 "शोभित इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, शोभित यूनिवर्सिटी, मोदीपुरम, मेरठ के पूर्व वाइस चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) अमर प्रसाद गर्ग, निदेशक एवं अध्यक्ष, डिपार्टमेन्ट ऑफ बायोलॉजीकल साइंस, महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट, सतना (म.प्र.) डॉ. रमेश चंद्र त्रिपाठी, एटीडीएस सोसाइटी के प्रेसिडेंट डॉ.अनंत कुमार व सेक्रेटरी डॉ. जोगिंदर सिंह, प्रोफेसर (डॉ.)  एच. शिवानंदा मूर्थी तथा अन्य गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में प्रदान किया.

डॉ. भरत सिंह को यह अवार्ड जूलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया व नेशनल लाइब्रेरी, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया, कोलकाता में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस "ट्रांसफॉर्मिंग साइंस, एग्रीकल्चर, एंड बायोडाइवर्सिटी कंजर्वेशन: इन्नोवेशन फॉर रेसीलिएंट फ्यूचर" के दौरान दिया गया. यह कॉन्फ्रेंस आईसीएआर- सेंट्रल इंस्टिट्यूट ऑफ फ्रेश वाटर एक्वाकल्चर,  भुवनेश्वर, उड़ीसा,  एग्रीकल्चरल टेक्नोलॉजी डेवलपमेंटल सोसाइटी, गाजियाबाद जाधवपूर, यूनिवर्सिटी, कोलकाता,   वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी, बरासात, नॉर्थ 24, परगना, वेस्ट बंगाल, यूनिवर्सिटी ऑफ कल्याणी, नदिया, वेस्ट बंगाल, कैलाडी शिवपा नायका यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड हॉरटिकल्चरल साइंसैस शिवमोगा, कर्नाटका, इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एग्रीकल्चरल इनवेंसन एंड एमीगो पब्लिशर, महाराष्ट्र इत्यादि संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गयी.

डॉ. सिंह कॉन्फ्रेंस के दौरान बाजरा व मक्का फसल के बेहद हानिप्रद कीट फॉलआर्मी वार्म एवं ईयरहैड वार्म के प्रभावी ढंग से प्रबंधन हेतु वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित बेहतरीन प्रस्तुति दी. उन्होंने हमेशा कृषि एवं किसानों के लिए समर्पित भाव से कार्य किया. उनकी विशेषज्ञता फसलों में समन्वित कीट व रोग प्रबंधन, जैविक कीट प्रबंधन वातावरण के प्रति सुरक्षित कृषि में रसायनों का प्रयोग, किसानों एवं युवाओं के प्रति स्वरोजगार पूरक व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसे वर्मीकंपोस्ट व मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन तथा जैविक खेती जैसे विषयों पर सैकड़ों से अधिक की संख्या में प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया. 

अनुसंधान पर आधारित, अनुसंधान पेपर व किताब लेखन के प्रति विशेष रुचि रही. उन्होंने अपनी इन तमाम उपलब्धियों का श्रेय कृषि विज्ञान केन्द्र के सहयोगी वैज्ञानिकों, क्षेत्र के सभी किसानों को दिया. डॉ. सिंह ने इस अवसर पर उनके कार्य के प्रचार प्रसार में शामिल सभी मीडिया बन्धुओं का हार्दिक अभिवादन किया.

English Summary: Dr Bharat Singh receives lifetime achievement award 2026 at international conference in Kolkata
Published on: 25 November 2026, 04:36 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now