Sugarcane Variety: गन्ने की नई किस्म Co-18022 (कर्ण-18) की खेती कर आय बढ़ाएं 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 24 March, 2026 4:55 PM IST
घरेलू गैस बुकिंग के नए नियम लागू (Image Source-istockphoto)

भारत में  घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. इसी बीच केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए नए नियमों को लागू किया है, जिससे गैस वितरण प्रणाली सरल होगी और लोगों को समय पर सिलिंडर प्राप्त हो सकेंगे और लोगों को बाहर से ब्लैक में घरेलू गैस खरीदने की कोई जरुरत नही होगी. ऐसे में उपभोक्ता को गैस एजेंसियों के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे और उनका गैस सिलिंडर समय पर उन तक पहुंच जाएगा.

केंद्र सरकार के नए निर्देश क्या है?

एलपीजी गैस की समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार के नए  निर्देश जारी किए है, जिसके तहत उपभोक्ताओं की परेशानी पर विराम लगेगा. सरकार के नियमों के तहत अब गैर-उज्ज्वला योजना के उपभोक्ता पहले सिलिंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलिंडर बुक कर सकेंगे. वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए यह अवधि 45 दिन निर्धारित हुई है.

भ्रम की स्थिती होगी खत्म

सरकार ने पहले शहरी, ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के लिए अलग-अलग नियम लागू कर रखें थे. इस वजह से गैस एजेंसियों और उपभोक्ताओं दोनों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता था. कई बार उपभोक्ताओं को यह समझ ही नहीं आता था कि वे कब दूसरा सिलिंडर बुक कर सकते हैं. अब नए नियमों के लागू होने से इस असमानता को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है.

गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार यह बदलाव काफी महत्वपूर्ण है. उनका कहना है कि अलग-अलग नियमों के कारण वितरण प्रणाली में असंतुलन पैदा हो जाता था और कई बार तकनीकी दिक्कतें भी आती थीं. अब एक समान नियम लागू होने से कामकाज में आसानी होगी और उपभोक्ताओं को भी स्पष्ट जानकारी मिलेगी.

ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा सीधा लाभ

सरकार के इस कदम से सबसे बड़ा फायदा ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले उपभोक्ताओं को मिलने की उम्मीद है. पहले इन इलाकों में गैस आपूर्ति में देरी आम बात थी, क्योंकि वहां अलग नियमों के चलते वितरण प्रक्रिया जटिल हो जाती थी. अब एक समान नियम लागू होने से सिलिंडर की उपलब्धता में सुधार आने की संभावना है.

वहीं, स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि लंबे समय से वे बुकिंग नियमों में एकरूपता की मांग कर रहे थे. उनका मानना है कि नए नियमों से न केवल बुकिंग प्रक्रिया आसान होगी, बल्कि समय पर गैस मिलना भी सुनिश्चित हो सकेगा.

कृत्रिम किल्लत पर लगेगी रोक

सरकार के इस कदम से गैस की कृत्रिम किल्लत पर भी काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा. पहले अलग-अलग नियमों का फायदा उठाकर कुछ जगहों पर अनावश्यक बुकिंग या स्टॉकिंग की समस्या देखी जाती थी. अब निर्धारित समय सीमा के कारण ऐसी गतिविधियों पर रोक लगेगी और गैस का वितरण अधिक संतुलित होगा.

इसके अलावा, नए नियमों से एजेंसियों पर भी अनावश्यक दबाव कम होगा. उन्हें अब अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार काम नहीं करना पड़ेगा, जिससे उनका प्रबंधन बेहतर हो सकेगा.

हालिया समस्याओं के बीच बड़ा कदम

अभी हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों से गैस सिलिंडर की कमी और देरी से आपूर्ति की शिकायतें सामने आई थीं. ऐसे में सरकार का यह कदम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, बल्कि पूरी वितरण प्रणाली को भी व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Domestic Gas Booking New Rules Implemented Major Relief for Consumers Process Simplified
Published on: 24 March 2026, 05:02 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now