Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 26 April, 2021 1:56 PM IST
Happy Birthday

बेशक, आज पूरी दुनिया गम के सैलाब में सराबोर हो. कल तक मुस्कुराहते चेहरे आज मायूस हो. कल तक लोगों की आमद से गुलजार रहने वाली गलियां आज वीरान हो. लोग अपने भविष्य को लेकर फिक्रमंद हो, लेकिन हम भी ठहरे सूरमा, विपरीत परिस्थितियों में खुद को विचलित नहीं होने देते हैं. अलबत्ता, कोरोना हमें शारीरिक व आर्थिक तौर पर क्षति तो पहुंचा सकता है,  मगर अभी--भी उसमे इतनी कुव्वत नहीं कि वे हमारे मनोबल को कमजोर कर दे. इसकी एक बानगी हमें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से देखने को मिल रही है.

यकीनन, आपकी आंखें भर जाएंगी, जब  आपकी निगाहें इस वीडियो पर जाएंगी. इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि कैसे जिंदगी और मौत से लड़ रही कोरोना मरीज का जन्मदिन डॉक्टर मना रहे हैं. अपनी जिंदगी की आखिरी सांसें गिनने पर मजबूर हो चुकी इस महिला का जन्मदिन डॉक्टर अस्पताल में ही बना रहे हैं. कोरोना के कहर से महफूज रखने के लिए डॉक्टरों ने पीपीई किट पहना हुआ है और महिला को उत्साहित करने के लिए गाना गा रहे हैं कि 'तुम जीओ हजारों साल, हैप्पी बर्थ डे टू यू'.

आपको बता दें कि यह वीडियो अभी काफी तेजी से वायरल हो रही है. लोग इस पर अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं. इस मरीज का नाम हिना बिन है. वहीं, डॉक्टरों को जैसे ही पता चला कि आज हीना बिन का जन्मदिन है, तो उसका मनोबल बढ़ाने के लिए डॉक्टर गाना गा रहे हैं. यह वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. डॉक्टरों के इस काम की खूब प्रशंसा हो रही है.

तेजी से बढ़ रहे हैं केस

यहां हम आपको बताते चले कि अभी पूरे देश में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. रविवार को 3 लाख 53 हजार के करीब संक्रमण के मामले पहुंचे हैं. इतना ही नहीं, चिकित्सक विशेषज्ञों की एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया जा रहा है कि आगामी मई माह में संक्रमण के मामले 3 लाख के पार पहुंच सकते हैं और मौत का आंकड़ा 5 हजार के पार. यकीनन, अगर ऐसा हुआ तो फिर स्थिति काफी दुरूह हो सकती है.

English Summary: -Doctor celebrate the birthday of corona patient
Published on: 26 April 2021, 02:06 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now