Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 21 May, 2019 2:34 PM IST

जी हाँ.. हम बात कर रहे है लालमिर्ची जो होंटो पे लगाई जाती है और तो और इसे तो कई महिला एक्ट्रेस के साथ साथ करोड़ों महिलाएं इसे रोज प्रयोग करती हैं.  आप ऐसा सुन कर चौंक तो जरूर गए होंगे पर ये सच है. क्यूंकि भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान ने मिर्च की ऐसी प्रजाति विकसित की है. जिसका प्रयोग होंटो पर लगने वाली लिपिस्टिक बनाने में  किया जाता है. इस ख़ास मिर्च का नाम है- पापरिका चिल्ली.  इस मिर्च को आई आई वि आर (IIVR)के वैज्ञानिक डॉ राजेश कुमार व उनके सहयोगियों द्वारा कड़े अनुसंधान के बाद विकसित किया गया.  इस  मिर्च पर अनुसंधान के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा शोध कार्य  2002 में शुरू किया गया था पर गर्म जलवायु होने के कारण इसमें तीखेपन की मात्रा बनी रह जाती थी पर लगातार शोध करने के बाद इसे नए तकनीक एवं गहन परिक्षण के बाद सफलता हासिल हो ही गई. इस मिर्च के तीखेपन पर विश्विद्यालय में लगातार 4 साल तक शोध कार्य हुआ और डॉ राजेश ने इस मिर्च को तीखा नहीं होने दिया और टेस्ट की सफलता के बाद इसे राज्य सरकार के पास पंजीकरण के लिए भेज दिया है और उसके बाद इसे राज्य सरकार ने काशी हिन्दू के नाम से बाजार में उपलब्ध कर दिया है पर भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों  द्वारा इसे आई.आई.वि.आर (IIVR)535 नाम दिया गया है

आपको बता दें की ये मिर्ची इतनी ख़ास क्यों है क्यूंकि इस पापरीका मिर्ची से ओलेओरेसिन तेल निकाला जाता है और इससे रंग बनायें जाते हैं और इसका बड़े मात्रा में प्रयोग लिपस्टिक ,नेलपॉलिश अन्य ब्यूटी उत्पादों के बनाने में किया जाता है सबसे अच्छी बात ये है की इस मिर्च से बने रंगों से त्वचा  को कोई नुकसान नहीं पहुँचता है और इस मिर्च से बने सभी उत्पादों की कीमत भी काफी कम होती है. जिससे बाजार में इसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है ऐसे में किसानों के लिए इस मिर्च की खेती बेहतर विकल्प हो सकती है.

English Summary: do you know how to make red chili lipstick
Published on: 21 May 2019, 02:36 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now