Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 1 May, 2024 11:31 AM IST
दिल्ली- नोएडा के स्कूलों को भी मिली धमकी, सांकेतिक तस्वीर

Bomb Threat in Delhi-NCR Schools: आज यानी की बुधवार के दिन दिल्ली और नोएडा के लगभग 50 से भी ज्यादा स्कूलों में एक धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है, जिसमें लिखा है कि किन-किन क्षेत्रों के स्कूलों में बम प्लांट किया गया है. इस खबर के बाद से ही स्कूलों में अफरातफरी का माहौल है. इस बात की खबर पुलिस को मिलते ही पुलिस समेत तमाम एजेंसियां जांच में जुट गई है और साथ ही ई-मेल की भी जांच की जा रही है.

बता दें कि धमकी भरे ई-मेल के बाद से ही स्कूल और नोएडा के स्कूलों के बच्चों को आनन-फानन में अपने-अपने घर वापस भेज दिया गया है.

संस्कृति स्कूलों को भी मिली धमकी

मिली जानकारी के मुताबिक, नई दिल्ली के संस्कृति स्कूलों को भी आज बम मौजूद होने का ई-मेल भेजा गया है. बता दें कि दिल्ली के सबसे हाई प्रोफाइल स्कूलों में दिल्ली के संस्कृतिक स्कूलों का नाम शामिल है. इसके अलावा दिल्ली-NCR के 5 स्कूलों को बम मौजूद होने का ई-मेल भेजा गया है. जैसे ही स्कूल में बम होने की खबर मिली है, सभी परिसर को तुरंत खाली कर दिया गया. इसके अलावा डीसीपी द्वारका को भी बम धमकी का ईमेल गया है.

नोएडा के स्कूल को भी मिला ई-मेल

बम धमकी का ईमेल नोएडा सेक्टर 30 के एक स्कूल को भी मिला है. नोएडा के स्कूल में भी बच्चो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी बच्चों को वापस अपने घर भेज दिया. जैसे की बम की खबर यूपी पुलिस को मिली, तो पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई और स्कूल पहुंच गई और अब जांच में जुटी हुई है.

इन स्कूलों को मिली धमकी

द्वारका का डीपीएस स्कूल
रोहिणी का डीपीएस स्कूल
वसंत कुंज का डीपीएस स्कूल
नोएडा का डीपीएस स्कूल
दक्षिण पश्चिम दिल्ली का डीएवी स्कूल
पूर्वी दिल्ली का डीएवी स्कूल
पीतमपुरा का डीएवी स्कूल
नई दिल्ली का संस्कृति स्कूल
मयूर विहार का मदर मैरी स्कूल
पुष्प विहार का एमिटी स्कूल
नजफगढ़ का ग्रीन वैली स्कूल

रात के समय आया ईमेल

बताया जा रहा है कि दिल्ली और नोएडा के सभी स्कूलों को बम धमकी का ईमेल रात के समय सभी स्कूलों को भेजा गया है, जब स्कूल सुबह खुला और ईमेल चैक किया गया. तब स्कूल वालों को बम की खबर प्राप्त हुई. इस संदर्भ में डीपीएस का कहना है "आपको सूचित किया जाता है कि स्कूल को एक ईमेल प्राप्त हुआ है जिससे छात्रों की सुरक्षा को खतरा है. एहतियात के तौर पर हम छात्रों को तुरंत घर वापस भेज रहे हैं."

सभी स्कूल में फायर टेंडर की गाड़ी

बम की खबर मिलने के बाद से ही दिल्ली और नोएडा के स्कूलों के बहार फायर टेंडर की गाड़ी, पुलिस और कुछ-कुछ स्थानों पर तो एंबुलेंस की गाड़ी मौजूद है. ताकि घटना होने पर तुरंत सहायता मिल सके.

English Summary: Delhi NCR bomb threat calls to multiple school dps school
Published on: 01 May 2024, 11:33 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now