जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 27 April, 2026 6:19 PM IST
‘आयुष्मान वय वंदना योजना’ (Image Source-AI generate)

दिल्ली सरकार महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है और आज बुजुर्गों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ‘आयुष्मान वय वंदना योजना’Ayushman Vaya Vandana Yojana की शुरुआत कर दी है, जिसके तहत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को हर साल 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा. 

बता दें कि इस सरकारी योजना का शुभारंभ विशेष कार्यक्रम के दौरान किया गया, जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लाभार्थियों को पहला ‘आयुष्मान वय वंदना कार्ड’ वितरित किया. यह योजना बुजुर्गों के लिए किसी सौगात से कम नहीं.

केंद्र और राज्य मिलकर उठाएंगे खर्च

दिल्ली में शुरु‘आयुष्मान वय वंदना योजना’ को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ जोड़ा गया है. इसके तहत कुल 10 लाख रुपये के मेडिकल कवर में से 5 लाख रुपये केंद्र सरकार और 5 लाख रुपये दिल्ली सरकार वहन करेगी. इस तरह एक पात्र बुजुर्ग को हर साल 10 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिलेगी.

इस योजना के लागू होने से गंभीर बीमारियों के इलाज, सर्जरी, अस्पताल में भर्ती होने और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का खर्च अब बुजुर्गों के लिए बोझ नहीं बनेगा. खास बात यह है कि इस योजना का लाभ आय वर्ग से परे सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा, चाहे वे आर्थिक रूप से सक्षम हों या नहीं.

हर बुजुर्ग को मिलेगा हेल्थ कार्ड

इस सरकारी योजना के तहत प्रत्येक पंजीकृत वरिष्ठ नागरिक को एक विशेष स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया जाएगा. इस कार्ड में लाभार्थी का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड, नियमित जांच की जानकारी और इमरजेंसी सेवाओं से जुड़ी जरूरी डिटेल्स सुरक्षित रूप से स्टोर रहेंगी.

यह हेल्थ कार्ड अस्पतालों में पहचान और इलाज की प्रक्रिया को आसान बनाएगा. साथ ही, इससे डॉक्टरों को मरीज की पिछली मेडिकल हिस्ट्री समझने में भी मदद मिलेगी, जिससे बेहतर इलाज संभव हो सकेगा.

कौन-कौन मेडिकल टेस्ट होंगे मुफ्त?

दिल्ली सरकार ने इस योजना के तहत एक और महत्वपूर्ण सुविधा दी है. 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी पंजीकृत नागरिकों के लिए सभी प्रकार के मेडिकल टेस्ट पूरी तरह मुफ्त होंगे, जिनमें है-

  • ब्लड टेस्ट

  • एक्स-रे 

  • एमआरआई 

  • सीटी स्कैन जैसी जांच शामिल है.

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कब शुरु होगी?

अगर आप भी इस सरकारी योजना में इच्छुक है, तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं. यानी की सरकार ने योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. इच्छुक वरिष्ठ नागरिक अपने नजदीकी सरकारी केंद्रों पर जाकर या संबंधित अधिकारियों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा फ्री इलाज करा सकते हैं.

क्या होंगे जरुरी दस्तावेज?

इस सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए इन जरुरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-

  • आधार कार्ड

  • आधार से लिंक सक्रिय मोबाइल नंबर

  • पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं.

  • साथ ही, आवेदक का दिल्ली का निवासी होना अनिवार्य है. तभी वह इस योजना का लाभ उठा सकता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Delhi Launches Ayushman Vaya Vandana Scheme 10 lakh Health Cover Seniors
Published on: 27 April 2026, 06:27 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now