कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 14 July, 2026 3:08 PM IST
दिल्ली लक्ष्मी योजना (Image Source- AI generate)

दिल्ली सरकार महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, ताकि उन महिलाओं को मदद मिल सकें जो गरीब है और जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हैं. साथ ही दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए प्रस्तावित 2500 रुपये मासिक सहायता योजना को नया नाम दे दिया है. अब तक जिस योजना को महिला समृद्धि योजना के नाम से जाना जा रहा था, वह अब आधिकारिक तौर पर दिल्ली लक्ष्मी योजना कहलाएगी. इसी के साथ जल्द ही महिलाओं को इस योजना की राशि का लाभ मिल सकता है.

क्यों बदला गया योजना का नाम?

दिल्ली सरकार का मानना है कि राज्य की सबसे बड़ी महिला कल्याण योजना के नाम में दिल्ली की पहचान भी झलकनी चाहिए. इसी उद्देश्य से "महिला समृद्धि योजना" का नाम बदलकर "दिल्ली लक्ष्मी योजना" रखा गया है. सरकार का कहना है कि नया नाम न केवल राजधानी की पहचान को दर्शाता है, बल्कि यह भी स्पष्ट करता है कि यह योजना विशेष रूप से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए बनाई गई है.

कब मिलेगा योजना का लाभ?

दिल्ली की लाखों महिलाएं इस योजना का काफी समय से इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार 28 अगस्त, रक्षाबंधन के अवसर पर दिल्ली लक्ष्मी योजना लॉन्च कर सकती है. इसी दिन पात्र महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्त भेजे जाने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है.

हालांकि यह भी चर्चा है कि योजना के तहत घोषित 2500 रुपये की पूरी राशि सीधे खाते में नहीं भेजी जाएगी. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, राशि का एक हिस्सा महिलाओं के नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के रूप में सुरक्षित रखा जा सकता है, जबकि शेष राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से बैंक खाते में जमा होगी. 

कौन उठा सकेगा योजना का लाभ?

दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जो सरकार द्वारा तय की गई पात्रता शर्तों को पूरा करेंगी. प्रस्तावित नियमों के अनुसार महिला की आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

इसके अलावा लाभार्थी कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली की स्थायी निवासी होनी चाहिए. परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. यदि परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत है, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी है या परिवार के नाम पर कार पंजीकृत है, तो ऐसी महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

राशन कार्ड बनेगा सबसे अहम दस्तावेज

योजना के लिए राशन कार्ड को सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जा रहा है. हाल ही में दिल्ली सरकार ने नए राशन कार्ड बनाने और पुराने राशन कार्डों का सत्यापन अभियान चलाया है. इस प्रक्रिया के दौरान ऐसे कई लाभार्थियों के नाम हटाए गए जो पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं कर रहे थे. साथ ही जानकारी के अनुसार, दिल्ली लक्ष्मी योजना में भी पात्र महिलाओं की पहचान मुख्य रूप से राशन कार्ड के आधार पर की जाएगी. इसलिए जिन महिलाओं के पास वैध राशन कार्ड नहीं है, उन्हें पहले इस दस्तावेज को अपडेट कराने की सलाह दी जा रही है.

आवेदन से पहले रखें इन बातों का ध्यान

योजना शुरू होने के बाद महिलाओं को आवेदन करते समय आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते की जानकारी और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने पड़ सकते हैं. इसके अलावा बैंक खाते का आधार से लिंक होना और DBT सुविधा सक्रिय होना भी जरूरी माना जा रहा है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Delhi Lakshmi Yojana 2500 Rupees Scheme Eligibility Benefits Launch Date Know Who Can Apply
Published on: 14 July 2026, 03:16 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now