Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 7 September, 2022 5:03 PM IST
दिल्ली सरकार ने पटाखों पर लगाया बैन

देश की राजधानी दिल्ली प्रदूषण के लिए काफी बदनाम है, लेकिन इसे लेकर समय- समय पर सरकार की ओर से कई कदम भी उठाए गए हैं जैसे कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पटाखों पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है. इस फैसले के बारे में दिल्ली सरकार का कहना है कि वह ऐसा इसलिए कर रही है, ताकि दिल्ली वासियों को प्रदूषण के कारण हो रही बीमारियों से बचाया जा सके. यह फैसला आज यानी 7 सितंबर 2022 को लिया गया है.

पटाखों के प्रतिबंध होने पर पर्यावरण मंत्री का बयान

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर घोषणा करते हुए लिखा, “दिल्ली में प्रदूषण के खतरे से लोगों को बचाने के लिए पिछले साल की तरह इस बार भी सभी प्रकार के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जा रहा है. यह फैसला इसलिए लिया जा रहा है ताकि दिल्ली के लोगों को स्वस्थ रखा जा सके. यह फैसला 1 जनवरी 2023 तक लागू रहेगा.

गोपाल राय ने आगे कहा कि प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए दिल्ली पुलिस, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और राजस्व विभाग के साथ एक कार्य योजना तैयार की जाएगी.

ये भी पढ़ें: अक्टूबर में शुरु हो सकता है डीयू का नया सत्र, यहां जानें पूरी खबर

मुख्यमंत्री केजरीवाल का ट्वीट

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "दिवाली के दौरान पिछले तीन वर्षों से राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के गंभीर स्तर को देखते हुए, दिल्ली में इस बार भी सभी प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है.

ऑनलाइन डिलिवरी भी होगी बंद

दिल्ली सरकार का कहना है कि इस साल पटाखों की ऑनलाइन डिलिवरी भी पूरी तरीके से प्रतिबंधत रहेगी. इसका मतलब साफ है कि इस बार दिवाली पर दिल्ली के लोगों को पटाखे ढूंढने पर भी नहीं मिलेंगे.

English Summary: delhi government announces complete ban on firecrackers till 1 January, 2023
Published on: 07 September 2022, 05:13 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now